आत्मनिर्भर भारत की संकल्पना सशक्त भारत की आधारशिला है : गंगोत्री कुजूर

Published by : VIKASH NATH Updated At : 22 Sep 2025 7:53 PM

विज्ञापन

सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम के अंतर्गत भारतीय जनता पार्टी जिला इकाई द्वारा आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान विषय पर एक दिवसीय जिला स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया गया

विज्ञापन

आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान को लेकर भाजपा का कार्यशाला फोटो फाइल: 22 एसआइएम:14-कार्यक्रम में शामिल लोग सिमडेगा. सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम के अंतर्गत भारतीय जनता पार्टी जिला इकाई द्वारा आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान विषय पर एक दिवसीय जिला स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया गया. जिसमें दक्षिणी छोटानागपुर प्रमंडल के संयोजक गंगोत्री कुजूर एवं सहसंयोजक सह प्रदेश उपाध्यक्ष नीलकंठ सिंह मुंडा मौजूद थे. कार्यक्रम संयोजक गंगोत्री कुजूर ने कहा कि आत्मनिर्भर भारत की संकल्पना सशक्त भारत की आधारशिला है. आत्मनिर्भर भारत केवल एक अभियान नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक के सशक्तीकरण का माध्यम है. इसका उद्देश्य गांव, गरीब, किसान, युवा और महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत एवं संपन्न बनाना है. कार्यक्रम के सहसंयोजक सह प्रदेश उपाध्यक्ष नीलकंठ सिंह मुंडा ने कहा कि आत्मनिर्भर भारत का सपना तभी सरकार होगा, जब हमारा संगठन जमीनी स्तर पर कार्य करते हुए आम नागरिक तक सरकारी योजनाओं और आत्मनिर्भर भारत के संदेश को पहुंचायेगा. स्वागत भाषण में आत्मनिर्भर भारत के जिला संयोजक श्रद्धानंद बेसरा ने कहा कि गांव, किसान और युवाओं का आत्मनिर्भर बनाना ही सच्चे अर्थ में राष्ट्र को सशक्त बनाना है. मौके पर जिलाध्यक्ष लक्ष्मण बड़ाइक, महामंत्री मुकेश श्रीवास्तव, जिप उपाध्यक्ष सह कार्यक्रम सहसंयोजक सोनी पैंकरा, सुजान मुंडा, अनूप प्रसाद, अनूप केशरी, श्रीलाल साहू, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष सुषमा देवी, दीपनारायण दास, करण सिंह, सत्यनारायण प्रसाद, सुरजन बड़ाईक, रामकृष्ण महतो, रमेश कुमार, कंचन रानी एक्का, सुभाष महतो, किशोर कुमार सिंह, कुसुम केरकेट्टा आदि उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
VIKASH NATH

लेखक के बारे में

By VIKASH NATH

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola