बाल विवाह उन्मूलन को लेकर जागरूकता रथ रवाना
Published by :Prabhat Khabar News Desk
Published at :30 Jan 2026 11:31 PM (IST)
विज्ञापन

बाल विवाह उन्मूलन को लेकर जागरूकता रथ रवाना
विज्ञापन
सिमडेग. जिले में बाल विवाह जैसी सामाजिक कुरीति के उन्मूलन के उद्देश्य से छोटानागपुर कल्याण निकेतन एवं जस्ट राइट्स फॉर चिल्ड्रेन के संयुक्त तत्वावधान में 100 दिवसीय बाल विवाह मुक्ति जागरूकता रथ को रवाना किया गया. प्रमुख बिपिन पंकज मिंज, मुखिया संगीता मिंज व विधायक प्रतिनिधि मोहम्मद कारू ने जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखा कर अभियान की शुरुआत की. कार्यक्रम में छोटानागपुर कल्याण निकेतन के सभी अधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे. अतिथियों ने कहा कि जागरूकता रथ ग्रामीण समुदायों में बाल विवाह के दुष्परिणामों के प्रति चेतना फैलाने का एक सशक्त माध्यम बनेगा और लोगों को इस कुप्रथा के विरुद्ध एकजुट होकर आगे आने के लिए प्रेरित करेगा. उन्होंने जोर देते हुए कहा कि बाल विवाह का उन्मूलन केवल सरकारी विभागों या गैर-सरकारी संगठनों की जिम्मेदारी नहीं है, बल्कि समाज के प्रत्येक नागरिक, विशेषकर ग्रामीण समुदायों को इसके खिलाफ अपनी आवाज बुलंद करनी होगी. जब समाज सामूहिक रूप से इस सामाजिक बुराई के विरुद्ध खड़ा होगा, तभी इसका स्थायी समाधान संभव है. संस्था के अधिकारी मनोज सिन्हा ने कहा कि छोटानागपुर कल्याण निकेतन सिमडेगा जिले को बाल विवाह मुक्त बनाने के संकल्प के साथ लगातार कार्य कर रहा है. अभियान का मुख्य उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि क्षेत्र का प्रत्येक बच्चा सुरक्षित, संरक्षित एवं शिक्षित हो, ताकि वह अपने गांव, जिले व देश का नाम रोशन कर सके.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




