पावर लिफ्टिंग में अरकम अहमद ने जीता गोल्ड

Updated at : 20 Apr 2025 9:17 PM (IST)
विज्ञापन
पावर लिफ्टिंग में अरकम अहमद ने जीता गोल्ड

कोलेबिरा कसरत क्लब के लड़कों ने प्रखंड का मान बढ़ाया

विज्ञापन

कोलेबिरा. कोलेबिरा कसरत क्लब के लड़कों ने प्रखंड का मान बढ़ाया है. रांची में आयोजित स्टेट पावर लिफ्टिंग चैंपियनशिप में कोलेबिरा कसरत क्लब के पांच प्रतिभागियों ने प्रतियोगिता में भाग लिया. इसमें अरकम अहमद ने 93 केजी सब जूनियर कैटेगरी के तीन इवेंट में टोटल 562.5 केजी वजन उठा कर गोल्ड मेडल प्राप्त किया. समीर केरकेट्टा ने सब जूनियर 83 केजी कैटेगरी में तीन इवेंट में 517.5 केजी उठा कर सिल्वर मेडल अपने नाम किया. सूरज केरकेट्टा ने सब जूनियर 105 केजी कैटेगरी में 472.5 केजी उठा कर सिल्वर मेडल जीता. प्रभाकर कुमार ने जूनियर 83 केजी कैटेगरी में 537.5 केजी उठा कर सिल्वर मेडल जीता. अरकम अहमद का गोल्ड मेडल जीतने के कारण राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए चयन किया गया है. राष्ट्रीय प्रतियोगिता महाराष्ट्र में मई माह में होगी. कसरत क्लब के संचालक राहुल साहू ने कहा कि यहां के लड़के काफी मेहनत कर रहे हैं, जिससे उन्हें सफलता मिली.

हटिया-राउरकेला रेलखंड पर कई ट्रेनें स्थगित

बानो. हटिया-राउरकेला रेलखंड पर चलने वाली कई ट्रेनों को स्थगित किया गया है. हटिया-राउरकेला पैसेंजर 58659 को 20 अप्रैल से 26 अप्रैल तक, राउरकेला-हटिया पैसेंजर 58660 को 21 अप्रैल से 27 अप्रैल तक, पुरी-हटिया तपस्विनी एक्सप्रेस 185452 को 20 अप्रैल, 22 अप्रैल, 24 अप्रैल, 25 अप्रैल, हटिया-पुरी तपस्विनी एक्सप्रेस 18451 को 21 अप्रैल, 23 अप्रैल, 25 अप्रैल, 26 अप्रैल, झारसुगुड़ा-हटिया पैसेंजर 18176 को 21 अप्रैल से 26 अप्रैल तक और हटिया झारसुगुड़ा मेमो पैसेंजर 18175 को 21 अप्रैल से 26 अप्रैल तक अप-डाउन दोनों तरफ से स्थगित किया गया है. जबकि अन्य ट्रेनों का परिचालन अपने निर्धारित समय पर सुचारू रूप से जारी रहेगा. यह जानकारी देते हुए रेलवे के रविकांत ठाकुर ने बताया कि हटिया बंडामुंडा सेक्शन में मरम्मत का कार्य चल रहा है. इसको लेकर ट्रेनों का परिचालन स्थगित किया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola