ePaper

सिलक्यारा टनल से लौटे झारखंड के तीन श्रमिकों से मिले झापा के अध्यक्ष एनोस एक्का

Updated at : 06 Dec 2023 7:52 PM (IST)
विज्ञापन
सिलक्यारा टनल से लौटे झारखंड के तीन श्रमिकों से मिले झापा के अध्यक्ष एनोस एक्का

झापा के केंद्रीय अध्यक्ष ने पत्रकारों से कहा कि झारखंड सरकार ने मजदूरों को आर्थिक सहयोग देने के नाम पर चुप्पी साध रखी है. वहीं, उत्तराखंड की सरकार मजदूरों को सहयोग राशि दे चुकी है.

विज्ञापन

चंदन सिंह, कर्रा (खूंटी) : झारखंड पार्टी (झापा) के केंद्रीय अध्यक्ष एनोस एक्का ने उत्तराखंड के उत्तरकाशी टनल से लौटे मजदूरों के घर बुधवार को अपने कार्यकर्ताओं के साथ पहुंचे. उन्होंने तीनों मजदूरों और उनके परिजनों से मुलाकात की. एक-एक कर डुमारी गांव के मजदूर चमरा उरांव, गुमडू गांव के मजदूर विजय होरो और मदुगामा गांव के श्रमिक गणपाईत होरो का तथा उनके परिवार का हाल-चाल लिया. मजदूरों से टनल के अंदर बिताए 17 दिन की घटना, उत्तराखंड सरकार, केंद्र सरकार, झारखंड सरकार व टनल का काम करने वाली कंपनी की ओर से उन्हें मिली मदद के बारे में भी विस्तार से जानकारी ली. एनोस एक्का ने मजदूरों को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया. आर्थिक सहायता भी दी. उन्होंने अपील की कि झारखंड के लोग बाहर जाकर मजदूरी न करें. झापा के केंद्रीय अध्यक्ष ने पत्रकारों से कहा कि झारखंड सरकार ने मजदूरों को आर्थिक सहयोग देने के नाम पर चुप्पी साध रखी है. वहीं, उत्तराखंड की सरकार मजदूरों को सहयोग राशि दे चुकी है. झारखंड सरकार खुद को आदिवासियों की सरकार बताते हुए इसका ढिंढोरा पीटती है, लेकिन झारखंड से बड़े पैमाने पर मजदूरों को दूसरे प्रदेशों में जाकर श्रम करना पड़ता है. उन्हें पलायन करना पड़ता है. इनके बारे में यहां की सरकार को कोई चिंता नहीं है.

झारखंड की हेमंत सोरेन सरकार से एनोस ने की ये अपील

एनोस एक्का ने कहा कि जब इतनी बड़ी त्रासदी से मजदूर लौटे हैं, तो उनके लिए भी सरकार के पास पैसे नहीं हैं कि उनकी कुछ आर्थिक मदद कर सके. एनोस एक्का ने झारखंड सरकार से अपील की कि टनल से निकलकर आए अपने प्रदेश के मजदूरों के लिए सरकार ने जो घोषणा की थी, वह जल्द से जल्द पूरा करे. मौके पर ओलिपर लकड़ा, अभय विश्वाकर्मा, सिमडेगा की जिला परिषद (जिप) अध्यक्ष रोप प्रतिमा सोरेन, सेंटर ठाकुर, रिंकू अग्रवाल, लिमड़ा मुखिया, सोमारी लकड़ा, धर्मेंद्र मांझी, मंसूर आलम, निकोदिम हेमरोम सहित अन्य उपस्थित थे

Also Read: झारखंड : उत्तरकाशी टनल हादसे से सकुशल लौटे चक्रधरपुर के महादेव ने प्रभात खबर को सुनायी आपबीती

विज्ञापन
Mithilesh Jha

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola