फेसबुक पर प्यार के बाद जब मुंबई से प्रेमिका अपने प्रेमी से मिलने पहुंची गोड्डा, तब ऐसा क्या हुआ कि प्रेमी पहुंचा हवालात, पढ़िए प्यार, मारपीट और धोखे की ये लव स्टोरी

Updated at : 19 Apr 2021 8:16 PM (IST)
विज्ञापन
फेसबुक पर प्यार के बाद जब मुंबई से प्रेमिका अपने प्रेमी से मिलने पहुंची गोड्डा, तब ऐसा क्या हुआ कि प्रेमी पहुंचा हवालात, पढ़िए प्यार, मारपीट और धोखे की ये लव स्टोरी

Jharkhand News, गोड्डा न्यूज (निरभ किशोर) : सोशल मीडिया फेसबुक पर प्यार के बाद जब मुंबई में जॉब करने वाली लड़की (मूल रूप से सिमडेगा, झारखंड की) अपने प्रेमी से मिलने झारखंड के गोड्डा जिला पहुंची, तो वाकये के बाद उसके पांव के नीचे की जमीन खिसक गयी. प्रेमिका से प्रेमी ने न सिर्फ मारपीट की, बल्कि पैसे भी छीन लिए. हंगामे के बाद जब पुलिस पहुंची तब मामला सामने आया. पुलिस ने आरोपी प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है.

मुंबई में नौकरी कर रही सिमडेगा की लड़की को प्यार का झांसा देकर गोड्डा का युवक अभिषेक तीन साल से पैसा ऐंठ रहा था. गोड्डा पहुंचने पर शनिवार को लड़के ने प्रेमिका की जमकर पिटायी कर दी. पिटायी के बाद लड़की के पास से 1.95 लाख रूपये भी छीन लिए. हंगामा होने पर पुलिस के द्वारा लड़की को बरामद कर लाया गया. तब जाकर मामले का खुलासा हो पाया. लड़की से पूछताछ के बाद लड़के के पास से पैसे बरामद कर लिए गये.

Also Read: Coronavirus In Jharkhand : झारखंड के पूर्व मंत्री व पूर्वी जमशेदपुर से विधायक सरयू राय के बाद हटिया से बीजेपी विधायक नवीन जायसवाल हुए कोरोना पॉजिटिव, आम लोगों से की ये अपील

बताया जाता है कि लड़की सिमडेगा की रहने वाली है और मुंबई मे जॉब करती है, जबकि लड़का बलबडडा थाना क्षेत्र के डोडा गांव का रहने वाला बताया जाता है. लड़के का नाम अभिषेक कुमार है. फेसबुक के द्वारा दोनों के बीच संपर्क बढ़ा. दोनों के बीच संपर्क बढ़ने के बाद प्रेम प्रसंग चलने लगा. इस बीच लड़का लड़की को प्रेम जाल में फांस कर पैसा ऐंठने लगा.

Also Read: Coronavirus In Jharkhand : झारखंड का एक जिला ऐसा भी, जहां ऑक्सीजन सिलिंडर की व्यवस्था करने की जगह बनवायी जा रही है अर्थी, पढ़िए क्या है पूरा मामला

लड़की ने बताया कि उसके द्वारा ही उस लड़के को मोटरसाइकिल के लिये पैसा दिये गये. इधर, हाल में लड़के के दबाव में लड़की मुंबई से सीधे गोड्डा पहुंच गयी. लड़का भी गोड्डा पहुंच गया. इसके बाद ये घटना सामने आयी. लड़की ने पुलिस के द्वारा पूछताछ में बताया कि लड़का के द्वारा बीच-बीच में मारपीट की जाती थी.

Also Read: Coronavirus In Jharkhand : झारखंड के गढ़वा में आखिर कोरोना संक्रमित मरीज ने कोविड वार्ड में क्यों कर ली खुदकुशी, जांच में जुटी पुलिस

Posted By : Guru Swarup Mishra

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola