गौ सम्मान आह्वान पदयात्रा निकाली गयी

Published at :27 Apr 2026 10:14 PM (IST)
विज्ञापन
गौ सम्मान आह्वान पदयात्रा निकाली गयी

गौ सम्मान आह्वान पदयात्रा निकाली गयी

विज्ञापन

सिमडेगा. सिमडेगा में गौ सम्मान आह्वान पद यात्रा निकाली गयी. इसमें गौ भक्तों व स्थानीय लोग शामिल हुए. यात्रा के दौरान लोगों ने गौ माता के सम्मान, सुरक्षा व संरक्षण को लेकर अपनी मांगें रखीं. यात्रा में शामिल लोगों ने कहा कि जब तक गौ माता को उनका उचित अधिकार और सम्मान नहीं मिलेगा, तब तक यह अभियान निरंतर जारी रहेगा. महावीर चौक से पदयात्रा करते हुए सभी लोग अनुमंडल कार्यालय पहुंचे, जहां अनुमंडल पदाधिकारी प्रभात रंजन ज्ञानी को मुख्यमंत्री, राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री और राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा गया. ज्ञापन में मुख्य रूप से गौ माता को उचित सम्मान देने, गौ हत्या पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने तथा गौ तस्करी को रोकने की मांग की गयी है. साथ ही सरकार से अनुरोध किया गया कि भारतीय संस्कृति व परंपराओं के अनुरूप गौ माता की सेवा, सुरक्षा व सम्मान सुनिश्चित करने के लिए ठोस कदम उठाये जाये.

प्रतिनिधिमंडल ने बीडीओ को सौंपा ज्ञापन

जलडेगा. दुर्गा मंदिर परिसर में गौ सम्मान आह्वान अभियान के तहत सोमवार को गौ माता के सम्मान, संरक्षण व संवर्धन को लेकर संकल्प दिवस का आयोजन किया गया. इस दौरान गौ माता के साथ हो रहे अत्याचार पर विचार-विमर्श किया गया तथा गो माता के संवर्धन एवं संरक्षण को लेकर विभिन्न विकल्पों पर विचार-विमर्श किया गया. साथ ही क्षेत्र में जागरूकता अभियान चलाने का निर्णय लिया गया. इस दौरान कहा गया कि गौ माता के संरक्षण व संवर्धन के बिना भारत आगे नहीं बढ़ सकता है. इस पर तत्काल रोक लगना चाहिए. कार्यक्रम के बाद एक प्रतिनिधिमंडल द्वारा बीडीओ डॉ प्रवीण कुमार को गौ माता को राष्ट्रीय पशु घोषित करने व माता के संरक्षण व संवर्धन की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा गया. मौके पर अमित गोयल, मोतीलाल ओहदार, सुभाष साहू, पन्ना लाल साहू, जसवंत साहू, कार्तिक साहू, मिठू राम वर्मा, संदीप साहू आदि उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola