ऑनलाइन सामान खरीदने के चक्कर में ठगी गयी युवती

Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 02 Jul 2025 10:48 PM

विज्ञापन

ऑनलाइन सामान खरीदने के चक्कर में ठगी गयी युवती

विज्ञापन

ठेठईटांगर. कोनमेजरा पंचायत की एक युवती ऑनलाइन सामान खरीदने के चक्कर में 6010 रुपये की ठगी की शिकार हो गयी. कोनमेजरा क्षेत्र की एक युवती नाम नहीं छापने पर बतायी कि सलीम मोबाइल, अंबिकापुर के नाम से मोबाइल नंबर 7970993925 से कॉल आया. एक स्कीम के तहत कम पैसों में एक आइफोन, लैपटॉप, दो स्मार्ट वाच, दो स्कूल बैग देने की बात कह कर युवती से रजिस्ट्रेशन के नाम पर 900 रुपए भेजने की बात कही. युवती ने 900 रुपये ऑनलाइन भेज दिया. इसके बाद पुन: झांसे में लेकर 950, 1700, 1400 को मिला कर कुल 6010 भेज दिया. इसके बाद भी युवती को सामान देने कोई नहीं आया, तब युवती ने मोबाइल नंबर 7056531463 से फोन किया. तब तक युवती के खाते में जमा पैसा खत्म हो गया था. युवती के ठगी का शिकार होने का आभास हो गया. मामले को लेकर युवती व परिजन साइबर सेल व ठेठईटांगर थाना प्रभारी से भी मुलाकात कर कार्रवाई करने की मांग की.

बिजली आपूर्ति बहाल करने की मांग

सिमडेगा. शहरी क्षेत्र के गुलजार गली मंदिर परिसर में लगे विद्युत ट्रांसफाॅर्मर के जल जाने से पूरा गुलजार गली अंधेरे में है. दो दिन पहले हुई जबरदस्त लाइटिंग की चपेट में आने से गुलजार गली मंदिर परिसर में लगे ट्रांसफार्मर में खराबी आ गयी. ट्रांसफार्मर खराब हो जाने के कारण गुलजार पूरा गुलदार गली सहित सब्जी मंडी और वेंडिंग जोन इलाके के लोग अंधेरे में रहने को भी विवश हैं. गुलजार गली के लोगों ने बिजली विभाग के अधिकारियों से तत्काल खराब विद्युत ट्रांसफाॅर्मर को बदल कर गुलजार गली में बिजली आपूर्ति बहाल करने की मांग की है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola