पुलिस ने युवती को परिजनों के हवाले किया

सिमडेगा:असम की रहने वाली एक युवती पिंकी इंदवार को पुलिस ने उसके परिजनों के हवाले कर दिया. उक्त युवती को एक दलाल द्वारा दिल्ली ले जा कर एक घर में आया के काम पर लगा दिया गया था. जहां उसका शोषण किया जा रहा था. जानकारी के मुताबिक असम के जफराजन बोकाजन निवासी 19 वर्षीय […]
सिमडेगा:असम की रहने वाली एक युवती पिंकी इंदवार को पुलिस ने उसके परिजनों के हवाले कर दिया. उक्त युवती को एक दलाल द्वारा दिल्ली ले जा कर एक घर में आया के काम पर लगा दिया गया था. जहां उसका शोषण किया जा रहा था. जानकारी के मुताबिक असम के जफराजन बोकाजन निवासी 19 वर्षीय पिंकी इंदवार को दिकापुर असम निवासी एक महिला बहला फुसला कर गुवाहाटी ले जाने के बहाने दिल्ली ले गयी .
उक्त महिला ने युवती को एक घर में काम पर लगा दिया था. पिंकी इंदवार किसी प्रकार वहां से फरार हो गयी तथा नयी दिल्ली स्टेशन पहुंची तथा एक ट्रेन में बैठ गयी. उक्त ट्रेन से वह मुगलसराय तक आयी . वह रेलवे स्टेशन में भटक रही थी. इसी क्रम में सिमडेगा के कुलुकेरा निवासी राम बाबू व उसकी पत्नी रोशनी किड़ो की नजर उक्त युवती पर पड़ी, जो खुद दिल्ली से सिमडेगा आ रहे थे. उक्त दोनों ने युवती को सिमडेगा ला कर सलडेगा स्थित एक मकान में रखा. इसी बीच एसआइ विमल सिंह को मामले की जानकारी मिली. उन्होंने युवती को थाने ला कर परिजनों से संपर्क किया. परिजनों के सिमडेगा आने के बाद युवती को सौंप दिया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




