सिमडेगा की अपहृत लड़की बरामद

Published at :09 Jan 2014 2:18 AM (IST)
विज्ञापन
सिमडेगा की अपहृत लड़की बरामद

रांची : सिमडेगा की अपहृत नाबालिग छात्र बरामद हो गयी है. इस संबंध में उसके प्रेमी के बयान पर कोतवाली थाना में प्राथमिकी दर्ज की गयी थी. उस छात्र के साथ नामकुम थाना क्षेत्र के लोआडीह में मोहन लाल महतो ने दुष्कर्म किया. इस संबंध में नाबालिग के बयान पर कोतवाली थाना में दुष्कर्म की […]

विज्ञापन

रांची : सिमडेगा की अपहृत नाबालिग छात्र बरामद हो गयी है. इस संबंध में उसके प्रेमी के बयान पर कोतवाली थाना में प्राथमिकी दर्ज की गयी थी. उस छात्र के साथ नामकुम थाना क्षेत्र के लोआडीह में मोहन लाल महतो ने दुष्कर्म किया.

इस संबंध में नाबालिग के बयान पर कोतवाली थाना में दुष्कर्म की प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है

पांच जनवरी को दर्ज करायी गयी थी प्राथमिकी : गौरतलब है कि पांच जनवरी को छात्र के प्रेमी ने अपहरण की प्राथमिकी दर्ज करायी थी. प्राथमिकी में उसने बताया था कि नागा बाबा खटाल के सामने से अभिषेक नामक युवक दोनों को बाइक पर बैठा कर मोरहाबादी स्टेडियम की ओर ले गया था.

जब वह शौच करने के लिए बाइक से नीचे उतरा, तो अभिषेक लड़की को लेकर भाग गया. उसने कांटाटोली में मोहन लाल महतो को उस लड़की को सौंप दिया और कहा कि वह उसके दोस्त की बहन है. इसे अपने पास रखो. दो दिन के बाद इसे ले जायेंगे.

अनगड़ा के सिरका निवासी मोहन लाल महतो राजमिस्त्री का काम करता है और अपने परिवार के साथ लोआडीह में रहता है. वहीं मौका देख कर उसने उसके साथ दुष्कर्म किया. नाबालिग ने इसकी सूचना नामकुम पुलिस को दी. नामकुम पुलिस ने कोतवाली पुलिस को इसकी सूचना दी. पुलिस ने लड़की को बरामद कर आरोपी को गिरफ्तार किया और लड़की को मेडिकल जांच के लिए भेज दिया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola