कांग्रेस ने मनाया स्थापना दिवस

Published at :29 Dec 2013 3:58 AM (IST)
विज्ञापन
कांग्रेस ने मनाया स्थापना दिवस

सिमडेगा : शहरी क्षेत्र के महावीर चौक के निकट कांग्रेस पार्टी 129वां स्थापना दिवस मनाया. इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व विधायक सह जिला अध्यक्ष नियेल तिर्की उपस्थित थे. इस अवसर पर अपने संबोधन में नियेल तिर्की ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ही देश का विकास कर सकती है. आजादी के बाद […]

विज्ञापन

सिमडेगा : शहरी क्षेत्र के महावीर चौक के निकट कांग्रेस पार्टी 129वां स्थापना दिवस मनाया. इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व विधायक सह जिला अध्यक्ष नियेल तिर्की उपस्थित थे. इस अवसर पर अपने संबोधन में नियेल तिर्की ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ही देश का विकास कर सकती है.

आजादी के बाद से ही कांग्रेस ने देश का विकास करने का काम किया है. देश का विकास अन्य पार्टियां नहीं कर सकती हैं. उन्होंने कहा कि पार्टी के 129वां स्थापना दिवस के मौके पर हमें पार्टी को और मजबूत बनाने का संकल्प लेने की जरूरत है. वरिष्ठ कांग्रेसी रामनारायण रोहिल्ला ने कहा कि देश में कई छोटी पार्टियां हैं. इससे विकास संभव नहीं है.

कांग्रेस पार्टी द्वारा देश का भला होगा. भाजपा व अन्य पार्टियों से देश का भला नहीं होगा. इस अवसर पर अन्य लोगों ने भी अपने विचार व्यक्त किये. कार्यक्रम का संचालन मीडिया प्रभारी प्रदीप केसरी ने किया. इस अवसर पर मुख्य रूप से डीडी सिंह, जोनसन मिंज, प्रदीप केसरी, मनोज अग्रवाल, अनिल प्रसाद, कौशल किशोर रोहिल्ला, वरदान बाड़ा, चंदन लाल, विशाल तिर्की, पतरस एक्का, शीला देवी, लीला नाग, कंचन कबीर, प्रफुल यादव, सुखदेव चौधरी, बंधु मियां के अलावा अन्य लोग उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola