537 किलो जावा महुआ नष्ट किया गया

537 किलो जावा महुआ नष्ट किया गया
सिमडेगा. जिले में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस लगातार अभियान चलाया जा रहा है. इस कड़ी में दो अप्रैल से आठ अप्रैल तक विभिन्न थाना क्षेत्रों में थाना प्रभारियों के नेतृत्व में छापेमारी अभियान चलाया गया. अभियान के दौरान पुलिस ने कार्रवाई करते हुए कुल 537 किलोग्राम जावा महुआ नष्ट किया. साथ ही अवैध शराब निर्माण में उपयोग होने वाली भट्ठियों को भी नष्ट किया गया. पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले में अवैध शराब के निर्माण और बिक्री पर रोक लगाने के लिए लगातार जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है, ताकि लोग नशामुक्त समाज के निर्माण में सहयोग करें. पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि वे अपने आसपास अवैध शराब से संबंधित गतिविधियों की जानकारी तुरंत नियंत्रण कक्ष (कंट्रोल रूम) को दें. पुलिस का कहना है कि आमलोगों के सहयोग से ही इस तरह की अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाया जा सकता है.
नहर में डूबने से एक की मौत
सिमडेगा. पाकरटांड़ थाना क्षेत्र के सिकरियाटांड़ महुआटोली स्थित नहर में डूबने से एक व्यक्ति की मौत हो गयी. महुआटोली निवासी 34 वर्षीय प्रफुल एक्का नहर में नहाने गया था. इस क्रम में वह गहरे पानी में डूब गया, जिससे उसकी मौत हो गयी. सूचना मिलने पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंच शव को अंत्यपरीक्षण के लिए सदर अस्पताल भेज दिया.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










