डीसी ने कुरडेग स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण किया

Published at :15 Sep 2013 3:20 AM (IST)
विज्ञापन
डीसी ने कुरडेग स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण किया

कुरडेग(सिमडेगा) : उपायुक्त प्रवीण कुमार टोप्पो ने कुरडेग स्थित स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण किया. निरीक्षण के क्रम में उपस्थिति पंजी देखी. साथ ही स्वास्थ्य केंद्र भवन की स्थिति से अवगत हुए. 10 बेड के कुपोषण उपचार केंद्र स्थापित करने के लिये जगह का चयन किया गया. कुपोषण केंद्र के लिये एक चिकित्सक एवं एक एएनएम […]

विज्ञापन

कुरडेग(सिमडेगा) : उपायुक्त प्रवीण कुमार टोप्पो ने कुरडेग स्थित स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण किया. निरीक्षण के क्रम में उपस्थिति पंजी देखी. साथ ही स्वास्थ्य केंद्र भवन की स्थिति से अवगत हुए.

10 बेड के कुपोषण उपचार केंद्र स्थापित करने के लिये जगह का चयन किया गया. कुपोषण केंद्र के लिये एक चिकित्सक एवं एक एएनएम को प्रशिक्षण देने की भी बात कही गयी. स्वास्थ्य केंद्र के एएनएम स्वास्थ्यकर्मियों ने वेतन भुगतान कई माह से नहीं होने की शिकायत उपायुक्त से की.

इस विषय पर उपायुक्त ने प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ जगत बड़ाइक को आवश्यक दिशानिर्देश दिये. इस अवसर पर सिविल सर्जन डॉ बेनेदिक मिंज, डीएमओ डॉ यूएन सिन्हा, एनआरएचएम के अधिकारी पवन कुमार, यूनिसेफ के जिला कोर्डिनेटर डॉ सिद्धार्थ आदि उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola