सिमडेगा के गिरदा जंगल से 4 PLFI नक्सली हथियार के साथ गिरफ्तार, कई असलहे बरामद

Author : Prabhat Khabar Digital Desk Published by : Prabhat Khabar Updated At : 15 Jul 2021 8:52 PM

विज्ञापन

Jharkhand Naxal News (रविकांत साहू, सिमडेगा) : झारखंड के सिमडेगा जिला की पुलिस ने एक गिरदा ओपी इलाके के जंगलों में छापामारी अभियान चलाकर 4 PLFI नक्सलियों को बुधवार को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है. नक्सलियों के पास से हथियार भी बरामद किया गया है.

विज्ञापन

Jharkhand Naxal News (रविकांत साहू, सिमडेगा) : झारखंड के सिमडेगा जिला की पुलिस ने एक गिरदा ओपी इलाके के जंगलों में छापामारी अभियान चलाकर 4 PLFI नक्सलियों को बुधवार को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है. नक्सलियों के पास से हथियार भी बरामद किया गया है.

एसपी डॉ शम्स तबरेज को गुप्त सूचना मिली थी कि PLFI के कुछ नक्सली गिरदा इलाके में रहकर नक्सली घटना को अंजाम देने की योजना बना रहे हैं. इसी सूचना के आधार पर एसपी डॉ शम्स तबरेज के निर्देश पर बानो इंस्पेक्टर के नेतृत्व में पुलिस टीम का गठन किया गया. पुलिस टीम ने गिरदा ओपी इलाके के दुर्गम जंगलों में छापामारी अभियान चलाया.

संभावित ठिकानों को चिह्नित कर उसे पुलिस ने चारों तरफ से घेर कर छापामारी अभियान शुरू किया. इस छापामारी अभियान में गिरदा ओपी के जंगल से ही 4 नक्सलियों को पुलिस ने गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की. पुलिस द्वारा पकड़े गये उग्रवादियों के पास से दो पिस्टल एवं कारतूस भी बरामद किया गया.

Also Read: दुमका में जन्म के बाद छोड़ दी गयी बच्ची अब तेलंगाना के दंपती के गोद में भरेगी किलकारी
इन 4 नक्सलियों की हुई गिरफ्तारी

गिरफ्तार नक्सलियों में नकुल सिंह, शिवा सिंह और राजकुमार सिंह सभी खूंटी जिला के रनिया निवासी है. इसके अलावा नक्सली रमेश लोहरा को भी गिरफ्तार किया गया.

बरामद सामान

जिले के एसपी डॉ शम्स तबरेज ने बताया कि गिरफ्तार किये गये PLFI नक्सली नकुल सिंह के पास से 9 एमएम का देसी ऑटोमेटिक लोडेड पिस्टल व 3 कारतूस, काले रंग का अमेरिकन टूरिस्ट लिखा हुआ बैग, नक्सली पर्चा रसीद शिवा सिंह के पास से एक देसी लोडेड पिस्टल, एक कारतूस, उजला काला रंग का बैग कपड़ा एवं दैनिक उपयोग में आने वाले सामान सहित स्मार्टफोन, राजकुमार सिंह के पास से 9 एमएम का तीन राउंड कारतूस, स्मार्टफोन पावर बैंक के साथ एवं रमेश लोहरा के पास से स्मार्टफोन एवं अन्य सामान बरामद किया गया.

आपराधिक मामले

पुलिस के हत्थे चढ़े PLFI नक्सलियों का आपराधिक इतिहास के बारे में एसपी डॉक्टर शम्स तबरेज ने बताया कि पुलिस के हत्थे चढ़े PLFI नक्सली नकुल सिंह के खिलाफ रनिया, तोरपा, बानो एवं सिमडेगा थाना में कुल 7 आपराधिक मामले दर्ज है. इसी प्रकार नक्सली शिवा सिंह के खिलाफ रनिया और कोलेबिरा में भी कई आपराधिक मामले दर्ज हैं. राजकुमार सिंह के खिलाफ रनिया थाना में एक आपराधिक मामला दर्ज है.

Also Read: माओवादियों ने पुलिस व जेजेएमपी संगठन के खिलाफ की पोस्टरबाजी, ग्रामीणों में है भय का माहौल

Posted By : Samir Ranjan.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola