आजसू का चक्का जाम व सिमडेगा बंद आज

सिमडेगा : आजसू किसान मोरचा के जिला अध्यक्ष संतोष गुप्ता को अपराधियों द्वारा गोली मार कर घायल दिये जाने एवं आरोपियों की अब तक गिरफ्तार नहीं होने के खिलाफ आजसू पार्टी द्वारा 30 अगस्त को चक्का जाम व सिमडेगा बंद का आह्वान किया गया है. आजसू जिला अध्यक्ष रावेल लकड़ा व केंद्रीय सचिव खुशी राम […]
सिमडेगा : आजसू किसान मोरचा के जिला अध्यक्ष संतोष गुप्ता को अपराधियों द्वारा गोली मार कर घायल दिये जाने एवं आरोपियों की अब तक गिरफ्तार नहीं होने के खिलाफ आजसू पार्टी द्वारा 30 अगस्त को चक्का जाम व सिमडेगा बंद का आह्वान किया गया है.
आजसू जिला अध्यक्ष रावेल लकड़ा व केंद्रीय सचिव खुशी राम कुमार ने लोगों से बंद व चक्का जाम को सफल बनाने का आग्रह किया है. उन्होंने दुकानदारों से अपनी दुकान व प्रतिष्ठान को बंद कर बंद में सहयोग करने का भी आग्रह किया है.
इधर घायल संतोष गुप्ता को अपोला अस्पताल रांची में इलाज चल रहा है. किंतु उसकी हालत में कोई सुधार नहीं है. घटना के बाद से ही पुलिस लगातार छानबीन कर रही है. किंतु अब तक पुलिस को कोई सफलता हाथ नहीं लगी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




