मां-बेटी को टांगी से काट डाला

सिमडेगा : डायन–बिसाही के संदेह में सोमवार की रात मां–बेटी की हत्या कर दी गयी. सदर थाना क्षेत्र स्थित भेड़ीकुदर मिस्त्री टोली में रात लगभग 9.30 बजे घटना घटी. जानकारी के मुताबिक, अघनी देवी (68) और उसकी बेटी मालती कुमारी (22) अपने घर में सो रही थी. गांव के ही दो लोगों ने दरवाजा खोलने […]
सिमडेगा : डायन–बिसाही के संदेह में सोमवार की रात मां–बेटी की हत्या कर दी गयी. सदर थाना क्षेत्र स्थित भेड़ीकुदर मिस्त्री टोली में रात लगभग 9.30 बजे घटना घटी. जानकारी के मुताबिक, अघनी देवी (68) और उसकी बेटी मालती कुमारी (22) अपने घर में सो रही थी.
गांव के ही दो लोगों ने दरवाजा खोलने को कहा. दरवाजा नहीं खोलने पर उसे तोड़ दिया. सबसे पहले अघनी देवी को टांगी से काट डाला. फिर उसकी बेटी की टांगी से मार कर हत्या कर दी.
घर में अघनी देवी की बड़ी बेटी जानकी देवी भी थी, वह बच गयी. इस सिलसिले में अघनी देवी के पुत्र अशोक मिस्त्री ने थाने में दो लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कराया है. एसपी असीम विक्रांत मिंज ने बताया कि आपसी विवाद को लेकर मां– बेटी की हत्या की गयी है. मामले की जांच की जा रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




