असामाजिक तत्वों पर विशेष नजर रखें: इंस्पेक्टर

थाना प्रभारियों की अपराध समीक्षा बैठकफोटो फाइल:2एसआइएम:5-बैठक में उपस्थित पुलिस इंस्पेक्टर व थाना प्रभारीसिमडेगा. पुलिस इंस्पेक्टर कार्यालय में अपराध समीक्षा बैठक पुलिस इंस्पेक्टर सरोज कुमार श्रीवास्तव की अध्यक्षता में हुई. बैठक में पिछले माह घटी घटनाओं की समीक्षा की गयी. लंबित मामलों को शीघ्र निष्पादन करने का निर्देश दिया गया. साथ ही फरार वारंटियों को […]
थाना प्रभारियों की अपराध समीक्षा बैठकफोटो फाइल:2एसआइएम:5-बैठक में उपस्थित पुलिस इंस्पेक्टर व थाना प्रभारीसिमडेगा. पुलिस इंस्पेक्टर कार्यालय में अपराध समीक्षा बैठक पुलिस इंस्पेक्टर सरोज कुमार श्रीवास्तव की अध्यक्षता में हुई. बैठक में पिछले माह घटी घटनाओं की समीक्षा की गयी. लंबित मामलों को शीघ्र निष्पादन करने का निर्देश दिया गया. साथ ही फरार वारंटियों को शीघ्र गिरफ्तार करने को कहा गया. उपस्थित थाना प्रभारियों को संबोधित करते हुए पुलिस इंस्पेक्टर सरोज कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि असामाजिक तत्वों पर विशेष नजर रखें. आपराधिक प्रवृत्ति के लोगों पर कड़ी नजर रखें. उन्होंने कहा कि गश्ती कार्य में तेजी लायें तथा उग्रवाद प्रभावित क्षेत्रों में सघन छापामारी अभियान चलायें. बैठक में मुहर्रम को देखते हुए विशेष चौकसी बरतने का भी निर्देश दिया गया. बैठक में सिमडेगा थाना प्रभारी अरुण कुमार महथा, ठेठईटांगर थाना प्रभारी रविंद्र कुमार सिंह, केरसई थाना प्रभारी अशरफी पासवान, बोलबा के रामा तिग्गा, महिला थाना प्रभारी आरके कुजूर, एसटी-एससी थाना प्रभारी धुनी राम हेंब्रोम के अलावा अन्य थाना प्रभारी उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




