हाथियों ने दो घरों को ध्वस्त किया
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
जलडेगा(सिमडेगा). बांसजोर प्रखंड के उरते टेंगराटोपी गांव में बीती रात्रि जंगली हाथियों ने दो घरों को ध्वस्त कर दिया. जानकारी के मुताबिक बीती रात्रि लगभग 11 बजे जंगली हाथियों का झुंड गांव में प्रवेश कर गया. इस क्रम में सिलबानुस जोजो व शंकर केरकेट्टा के घरों को हाथियों ने ध्वस्त कर दिया तथा घर में […]
विज्ञापन
जलडेगा(सिमडेगा). बांसजोर प्रखंड के उरते टेंगराटोपी गांव में बीती रात्रि जंगली हाथियों ने दो घरों को ध्वस्त कर दिया. जानकारी के मुताबिक बीती रात्रि लगभग 11 बजे जंगली हाथियों का झुंड गांव में प्रवेश कर गया. इस क्रम में सिलबानुस जोजो व शंकर केरकेट्टा के घरों को हाथियों ने ध्वस्त कर दिया तथा घर में रखे अनाज खा गये. हाथियों ने खेतों में लगे फसलों को भी रौंद डाला. हाथियों की संख्या लगभग 15-16 की है. ग्रामीणों ने मशाल जला कर हाथियों को खदेड़ा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










