सिमडेगा : कोलेबिरा में डायरिया से एक बच्चे की मौत, 4 बीमार
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 11 Dec 2019 9:42 PM
।। रविकांत साहू ।। सिमडेगा : कोलेबिरा थाना क्षेत्र के लुरंगी गंदरी डीपा गांव में डायरिया से एक बच्चे की मौत हो गई, जबकि चार बीमार हैं. गांव में एक ही परिवार के तीन बच्चे डायरिया की चपेट में आ गये हैं.डायरिया के कारण 6 वर्षीय बालक नेल्सन समद की मौत हो गई . वहीं […]
।। रविकांत साहू ।।
सिमडेगा : कोलेबिरा थाना क्षेत्र के लुरंगी गंदरी डीपा गांव में डायरिया से एक बच्चे की मौत हो गई, जबकि चार बीमार हैं. गांव में एक ही परिवार के तीन बच्चे डायरिया की चपेट में आ गये हैं.डायरिया के कारण 6 वर्षीय बालक नेल्सन समद की मौत हो गई . वहीं इसी परिवार के फुलमनी समद (4 वर्ष) और विजय समद, दोनों को सदर अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती हैं.
उसी गांव का एक अन्य बच्चा सबन समद 4 वर्षीय भी डायरिया की चपेट में है. उसे भी सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है. गांव में भी कई अन्य बच्चे भी डायरिया की चपेट में हैं. जिसकी सूचना मिलने पर कोलेबिरा से चिकित्सकों की टीम गांव रवाना हो गई है.
इधर सदर अस्पताल में जिप अध्यक्ष मेनोन एक्का ने प्रभावित गांव में मेडिकल टीम भेजकर डायरिया से पीड़ित लोगों के इलाज की मांग की है. मालूम हो कि गन्दरी डिपा गांव में एक भी चापाकल सही नहीं है. गांव के लोग कुआं का गंदा पानी पीने को विवश हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










