सिमडेगा : हथियार के साथ दो अपराधी गिरफ्तार
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 28 Nov 2019 10:07 PM
रविकांत साहू, सिमडेगा गिरदा पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर दो अपराधियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. गिरफ्तार अपराधियों में मसीह गुड़िया (23 वर्ष) व माइकल गुड़िया (24 वर्ष) सौदा ऊपर टोली निवासी हैं. पुलिस ने अपराधियों के पास से एक देसी कट्टा, दो कारतूस, एक बाइक बरामद किया है. पुलिस ने दोनों […]
रविकांत साहू, सिमडेगा
गिरदा पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर दो अपराधियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. गिरफ्तार अपराधियों में मसीह गुड़िया (23 वर्ष) व माइकल गुड़िया (24 वर्ष) सौदा ऊपर टोली निवासी हैं. पुलिस ने अपराधियों के पास से एक देसी कट्टा, दो कारतूस, एक बाइक बरामद किया है. पुलिस ने दोनों अपराधियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया.
बानो थाना प्रभारी प्रभात कुमार को गुप्त सूचना मिली थी कि हुरदा क्षेत्र में दो युवक संदिग्ध अवस्था में घूम रहे हैं. गिर्दा ओपी प्रभारी शैलेंद्र कुमार को सूचना दी गयी. शैलेंद्र कुमार ने घाट बाजार के समीप एक घर के सामने एक बाइक जेएच 06 के 4862 में दो युवकों को देखा.
पुलिस को देखकर दोनों युवक भागने लगे. पुलिस ने लगभग 50 मीटर दूर तक खदेड़कर दोनों युवकों को पकड़ लिया. पुलिस ने दोनों युवकों की तलाशी ली. तलाशी में मसीह गुड़िया के पास एक देसी कट्टा और एक गोली बरामद किया गया. वहीं, माइकल गुड़िया के पास एक 12 बोर का गोली बरामद किया गया. पुलिस ने दोनों युवकों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया.
मालूम हो कि बानो प्रखंड के घाट बाजार हाटिगहोड़े क्षेत्र में दोनों युवक कई घटना को अंजाम दे चुके हैं. इस संबंध में बानो थाना में कांड संख्या 52/19 आर्म्स एक्ट के तहत दोनों अपराधियों खिलाफ प्राथमिकी दर्ज किया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










