सिमडेगा : मेजर ध्यानचंद हॉकी पुरुष वर्ग में बीआरसी दानापुर व संघर्ष क्लब फाइनल में

Updated at : 08 Sep 2019 8:44 PM (IST)
विज्ञापन
सिमडेगा : मेजर ध्यानचंद हॉकी पुरुष वर्ग में बीआरसी दानापुर व संघर्ष क्लब फाइनल में

रविकांत साहू, सिमडेगा हॉकी सिमडेगा द्वारा राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर आयोजित 14वीं मेजर ध्यानचंद हॉकी प्रतियोगिता के पुरुष वर्ग में बीआरसीर दानापुर व संषर्घ क्लब फाइनल में पहुंच गये. आज 11वें दिन महिला वर्ग में लीग मैंच खेला गया. जिसमे करंगागुड़ी ने पतिअंबा को 2-0 से, एसएस बालिका ए कामडारा को 5-0 से, […]

विज्ञापन

रविकांत साहू, सिमडेगा

हॉकी सिमडेगा द्वारा राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर आयोजित 14वीं मेजर ध्यानचंद हॉकी प्रतियोगिता के पुरुष वर्ग में बीआरसीर दानापुर व संषर्घ क्लब फाइनल में पहुंच गये. आज 11वें दिन महिला वर्ग में लीग मैंच खेला गया. जिसमे करंगागुड़ी ने पतिअंबा को 2-0 से, एसएस बालिका ए कामडारा को 5-0 से, गांगुटोली ने एसएस बालिका बी को 3-1 से, एसएस बालिका ए ने गोंडवाना को 9-0 से, कामडारा ने करंगागुड़ी को 5-0 से पराजित किया.

महिला वर्ग में एसएस बालिका सिमडेगा, संतअन्ना लचढ़ागढ़, गांगुटोली और कामडारा की टीम सेमीफाइनल में प्रवेश कर गयी. वहीं, पुरुष वर्ग में संघर्षपूर्ण सेमीफाइनल मैच में बीआरसी दानापुर ने सेंट मेरिज हॉकी सेंटर को पेनाल्टी शूटआउट में 6-5 से पराजित कर फाइनल में प्रवेश किया.

मैदानी खेल में दोनों ही टीमें 3-3 गोल की बराबरी पर रहे. सेंट मेरिज की ओर से प्रेम केरकेट्टा ने दूसरे, इलयाजर केरकेट्टा ने 5वें एवं विल्सन किंडो ने 18वें मिनट में गोल किया. वहीं, दानापुर की ओर से समीर डांग ने हैट्रिक करते हुए 20वें, 22वें एवं 44वें मिनट में लगातार तीन गोल किये. दूसरे सेमीफाइनल मैच के 41वें मिनट में जॉन मिंज ने गोल कर अपनी टीम को 1-0 से बढ़त दिला दी. किंतु संघर्ष कल्ब ने 51वें मिनट में गोल कर टीम को 1-1 की बराबरी पर ला दिया.

सडनडेथ में मैच जीतकर संघर्ष क्लब फाइनल में पहुंच गयी. आज के टूर्नामेंट को सफल बनाने में मुख्य रूप से हॉकी सिमडेगा के मनोज कोनबेगी, कमलेश्वर मांझी, सुनील तिर्की, पंख्रसीयूस टोप्पो, मुकुट डुंगडुंग, नवीन मिंज, सुजीत एक्का, राजू मांझी, कुनुल भेंगरा, शैलेंद्र सिंह, मनसुख इत्यादि ने मुख्य भूमिका निभायी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola