बेंगलुरु व हैदराबाद से मानव तस्कर के चंगुल से 13 लड़कियों को बचाकर सिमडेगा लायी पुलिस

13 jharkhandi girls rescued from bengaluru and hyderabad. झारखंड की सिमडेगा पुलिस ने मानव तस्करों के चंगुल से 13 लड़कियों को बचाया है. इन लड़कियों को पुलिस की टीम बेंगलुरु एवं हैदराबाद से सिमडेगा लायी है.
रविकांत साहू
सिमडेगा : झारखंड की सिमडेगा पुलिस ने मानव तस्करों के चंगुल से 13 लड़कियों को बचाया है. इन लड़कियों को पुलिस की टीम बेंगलुरु एवं हैदराबाद से सिमडेगा लायी है. आदिवासी बहुल सिमडेगा इलाका के ग्रामीण क्षेत्रों में लोग गरीबी में जीवन बसर करते हैं. इसका लाभ मानव तस्कर उठाते हैं.
गरीबी में जीवन बसर करने वाली आदिवासी लड़कियों को नौकरी और रुपये का लालच देकर बड़े शहरों में ले जाते हैं. मानव तस्कर इन भोली-भाली लड़कियों को बताते हैं कि शहर में ढेर सारे पैसे मिलेंगे. ऐश-ओ-आराम की जिंदगी होगी. लड़कियां और उनके परिवार के लोग इनके झांसे में आ जाते हैं.
शहर में जाने के बाद उन्हें मालूम होता है कि उनकी जिंदगी तबाह हो चुकी है. मानव तस्कर इन लड़कियों को बड़ी-बड़ी कोठियों में डाल देते हैं. इसके एवज में मानव तस्करों को लाखों रुपये मिलते हैं, जबकि लड़कियों को फूटी कौड़ी तक नहीं मिलती.
इतना ही नहीं, आदिवासी लड़कियां महानगरों में प्रताड़ित भी होती हैं. सिमडेगा पुलिस को लगातार मानव तस्करी की सूचना मिल रही थी. सूचना के आधार पर एसपी संजीव कुमार ने एक टीम का गठन किया. रेस्क्यू टीम ने एक मानव तस्कर फुल जेम्स कुल्लू को गिरफ्तार किया.
उसकी निशानदेही पर यह टीम कई दिनों तक बेंगलुरु और हैदराबाद की खाक छानती रही. कुल्लू की निशानदेही पर पुलिस इन दोनों राज्यों से 11 लड़कियों को मानव तस्करों के चंगुल से मुक्त कराकर सिमडेगा ले आयी.
इधर, सिमडेगा के कोलेबिरा बस स्टैंड से भी 2 नाबालिग लड़कियों को पुलिस ने तस्करों के चंगुल से निकाला और उन्हें सिमडेगा लायी. रेस्क्यू कर लायी गयी लड़कियों में साहिबगंज, पाकुड़, गिरिडीह, खूंटी के अलावा सिमडेगा की लड़कियां भी शामिल हैं.
सिमडेगा के एसपी संजीव कुमार ने कहा कि इस मामले में जांच की जा रही है. पूछताछ के बाद गिरफ्तार किये गये मानव तस्कर को जेल भेज दिया गया. एसपी ने बताया कि कुछ बच्चे रिमांड होम से भी उन्हें मिले हैं. इन्हें मानव तस्कर ले गये थे और किसी तरह वे रिमांड होम पहुंच गये थे.
एसपी ने बताया कि मानव तस्करी करने वाली वंदना डांग को गिरफ्तार किया गया है, जो अपने पति की अनुपस्थिति में यह कारोबार कर रही थी. वंदना के पति को पिछले दिनों मानव तस्करी करने के जुर्म में ही उम्रकैद की सजा हुई है.
एसपी ने मीडिया से बातचीत में कहा कि इलाके की जितनी भी बच्चियों को तस्करों ने अन्य राज्यों में बेचा है, उन सबको पुलिस सुरक्षित उनके घर तक लायेगी. उल्लेखनीय है कि झारखंड के गुमला और सिमडेगा जिला समेत आदिवासी बहुल इलाकों में आये दिन मानव तस्करी के मामले सामने आते रहते हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Mithilesh Jha
मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




