ePaper

चुनाव कार्य में लगे पदाधिकारी खूंटी व गुमला के अधिकारियों से समन्वय बना कर काम करें : उपायुक्त

Updated at : 15 Mar 2019 10:01 PM (IST)
विज्ञापन
चुनाव कार्य में लगे पदाधिकारी खूंटी व गुमला के अधिकारियों से समन्वय बना कर काम करें : उपायुक्त

रविकांत साहू, सिमडेगा उपायुक्त विप्रा भाल ने समाहरणाल में सभी कोषांग के पदाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की. बैठक में उपायुक्त ने कहा कि चुनाव प्रक्रिया के दौरान सभी कोषांग के नोडल पदाधिकारियों को खूंटी एवं गुमला जिला के पदाधिकारियों से समन्वय स्थापित कर काम करना होगा. उन्होंने एसडीओ जगबंधु महथा को निर्देश दिया कि […]

विज्ञापन

रविकांत साहू, सिमडेगा

उपायुक्त विप्रा भाल ने समाहरणाल में सभी कोषांग के पदाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की. बैठक में उपायुक्त ने कहा कि चुनाव प्रक्रिया के दौरान सभी कोषांग के नोडल पदाधिकारियों को खूंटी एवं गुमला जिला के पदाधिकारियों से समन्वय स्थापित कर काम करना होगा.

उन्होंने एसडीओ जगबंधु महथा को निर्देश दिया कि जिले में विधि व्यवस्था बनाये रखने के लिए समय-समय पर अधिकारियों के साथ मिलकर जिले के सभी प्रखंडों का दौरा करें. ताकि आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन जिले में न हो. जिला नियंत्रण कक्ष के माध्यम से चुनाव संबंधित जानकारियां एवं उनका निष्पादन लोगों के बीच किया जाना चाहिए.

चुनावी हेल्पलाइन नंबर 1950 को प्रभावी तरीके से जिले में लोगों के बीच कॉल सेंटर के रूप में स्थापित किया जाये. डीडीसी अनन्य मित्तल ने कहा कि जिला के सीमाओं पर पूरी तरह से जिला प्रशासन द्वारा नजर रखने का निर्देश दिया गया.

प्रेक्षक कोषांग के नोडल पदाधिकारी एजाज हुसैन, अभ्यार्थी व्यय लेखा कोषांग के नोडल पदाधिकारी आलोक कुमार, स्वीप कोषांग के नोडल अधिकारी प्रिंस गोडविन कुजूर, कंप्यूटर एवं आईटी कोषांग के नोडल अधिकारी चंद्रशेखर कुमार आदि ने अपने-अपने कोषांग से संबंधित विकास कार्यों की जानकारी व रिपोर्ट समीक्षा बैठक के दौरान प्रस्तुत किया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola