सिमडेगा : बंद कमरे में मिला युवक का शव, मामले की छानबीन में जुटी पुलिस

रविकांत साहू, सिमडेगा शहरी क्षेत्र के घोचो टोली के एक कमरे में एक युवक का शव बरामद होने से सनसनी फैल गयी. मामले की छानबीन में पुलिस जुट गयी है. घटना के संबंध में मिली जानकारी के मुताबिक विश्वास लकड़ा का शव उसके ही घर के कमरे से बरामद किया गया. आज दोपहर लगभग दो […]
रविकांत साहू, सिमडेगा
शहरी क्षेत्र के घोचो टोली के एक कमरे में एक युवक का शव बरामद होने से सनसनी फैल गयी. मामले की छानबीन में पुलिस जुट गयी है. घटना के संबंध में मिली जानकारी के मुताबिक विश्वास लकड़ा का शव उसके ही घर के कमरे से बरामद किया गया. आज दोपहर लगभग दो बजे के करीब विश्वास लकड़ा के घर का दरवाजा बंद था. उसकी विक्षिप्त बहन भी कमरे में ही बंद थी.
आज लगभग दो बजे के करीब उसे खाना देने के लिए परिवार के लोग कमरे के पास गये तो दरवाजा अंदर से बंद पाया. घर के अंदर से बदबू भी आ रही थी. इसकी सूचना पुलिस को दी गयी. पुलिस ने घर के अंदर से शव बरामद किया. शव फंदे से झूल रहा था. किंतु उसका पैर जमीन में सटा हुआ था.
घटना स्थल पर कुछ लोग घटना को आत्महत्या तथा कुछ लोग हत्या करार दे रहे थे. बहरहाल विश्वास लकड़ा की हत्या कर शव को टांग दिया गया या फिर उसने आत्महत्या की है यह पुलिस की जांच रिपोर्ट के बाद ही सामने आ सकेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




