पूर्व विधायक नियेल तिर्की गिरफ्तार
Updated at : 02 Dec 2018 1:10 AM (IST)
विज्ञापन

सिमडेगा : विद्युत विभाग के कनीय अभियंता कृष्ण कुमार के साथ मारपीट मामले में शनिवार को पूर्व विधायक नियेल तिर्की को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया. खुंटीटोली के पास से उन्हें गिरफ्तार किया गया. उन्हें सीजेएम की अदालत में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया. नियेल तिर्की व उनके पुत्र विशाल तिर्की […]
विज्ञापन
सिमडेगा : विद्युत विभाग के कनीय अभियंता कृष्ण कुमार के साथ मारपीट मामले में शनिवार को पूर्व विधायक नियेल तिर्की को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया. खुंटीटोली के पास से उन्हें गिरफ्तार किया गया. उन्हें सीजेएम की अदालत में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया. नियेल तिर्की व उनके पुत्र विशाल तिर्की समाहरणालय से कोलेबिरा उपचुनाव के लिए नामांकन पत्र खरीदने गये थे.
नामांकन पत्र खरीदने के बाद नियेल तिर्की कोलेबिरा के लिए अपनी गाड़ी से निकले थे. इसी क्रम में खुंटीटोली के निकट उन्हें रोक कर गिरफ्तार कर लिया गया. इस मामले में उनके पुत्र विशाल तिर्की भी आरोपी हैं.जिन्हें पुलिस ढूंढ रही है. पुलिस का कहना है कि विशाल तिर्की को भी शीघ्र ही गिरफ्तार कर लिया जायेगा.
क्या है मामला
दर्ज प्राथमिकी के मुताबिक, 13 सितंबर को नियल तिर्की द्वारा संचालित लता पेट्रोल पंप में बकाया राशि नहीं देने पर कनीय अभियंता कृष्णा कुमार लाइन काटने के लिये गये थे. इसी क्रम में नियल तिर्की व उनके पुत्र विशाल तिर्की सहित अन्य कर्मियों ने जेइ कृष्ण कुमार पर रॉड, लाठी सहित अन्य हथियार से उन पर हमला कर दिया. जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गये. इसके बाद जेई कृष्ण कुमार ने थाना में मामला दर्ज करा दिया था. हालांकि नियल तिर्की ने इस मामले में अग्रिम जमानत के लिए एडीजे कोर्ट में अर्जी दी थी.
राजनीतिक दबाव में हुई गिरफ्तारी:नियल
गिरफ्तारी के बाद पूर्व विधायक नियल तिर्की ने कहा कि राजनीतिक दबाव में मेरी गिरफ्तारी हुई है.उन्होंने कोलेबिरा उप चुनाव को लेकर राजनीतिक लाभ उठाने के लिए एक साजिश के तहत हमें गिरफ्तार किया जा रहा है. उन्होंने यह भी कहा कि जमानत के लिए वह कोर्ट में अर्जी देंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




