सिमडेगा : ग्रामीणों ने करायी प्रेमी युगल की शादी

Updated at : 01 Oct 2018 10:50 PM (IST)
विज्ञापन
सिमडेगा : ग्रामीणों ने करायी प्रेमी युगल की शादी

सिमडेगा : बानो प्रखंड के सोय कुम्हार टोली में ग्रामीणों ने बैठक आयोजित कर प्रेमी युगल की शादी करायी. जानकारी के अनुसार गांव के बलिराम महतो व गांव के फुलईत देवी का प्रेम प्रसंग कई साल से चल रहा था. इस बात की जानकारी गांव वालों को हुई. गांव वालों ने दोनों के परिजनों को […]

विज्ञापन

सिमडेगा : बानो प्रखंड के सोय कुम्हार टोली में ग्रामीणों ने बैठक आयोजित कर प्रेमी युगल की शादी करायी. जानकारी के अनुसार गांव के बलिराम महतो व गांव के फुलईत देवी का प्रेम प्रसंग कई साल से चल रहा था. इस बात की जानकारी गांव वालों को हुई. गांव वालों ने दोनों के परिजनों को बुलाया तथा मामले की जानकारी दी. मामले की जानकारी होने के बाद दोनों परिवारों की रजामंदी से शादी करायी गयी.

मालूम हो कि फुलईत देवी विधवा है. उनके पति का निधन आठ साल पहले हो गया था. पति के मरने के उपरांत गांव के ही बलिराम महतो से प्रेम करने लगी. दोनों शादी के लिए तैयार हो गये. इस बात की जानकारी गांव वालों को दी गयी. इसके बाद मुखिया अटल लुगून की उपस्थिति में सोमवार को ग्रामीणों की बैठक हुई.

लड़का-लड़की दोनों पक्षों की रजामंदी के बाद गांव वालों के समक्ष शादी संपन्न कराया गया. इस अवसर पर राजेश महतो, सिकंदर महतो, विष्णु महतो, मनमोहन महतो, चंदपाल महतो, राजकुमार साहु, नमजन आईंद, कृष्णा महतो, लालदेव महतो, राजेश्वर साहु, कले महतो, खुदीराम महतो, बंसत साहु, सुदामा महतो, आन महतो के आलावा काफी संख्या में लोग उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola