सरायकेला-खरसावां : राशन वितरण में गड़बड़ी की शिकायत, युवा कांग्रेस ने सौंपा ज्ञापन

Updated:
विज्ञापन
Seraikela Kharsawan News (16)

ग्रामीणों के साथ कुचाई बीडीओ को ज्ञापन देते कांग्रेसी नेता

Seraikela Kharsawan News: सरायकेला-खरसावां के कुचाई प्रखंड में राशन वितरण में अनियमितता के आरोपों को लेकर युवा कांग्रेस ने जांच और कार्रवाई की मांग की है. इससे जुड़ी खबर नीचे पढ़ें.

विज्ञापन

शचींद्र कुमार दाश की रिपोर्ट 

Seraikela Kharsawan News: जिला युवा कांग्रेस कमिटी सरायकेला-खरसावां के अध्यक्ष राजा राम पाड़ेया के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने कुचाई प्रखंड विकास पदाधिकारी साधु चरण देवगम को ज्ञापन सौंपकर राशन वितरण में कथित गड़बड़ी की जांच की मांग की है. 

राशन वितरण में अनियमितता का आरोप

सौंपे गए ज्ञापन में कहा गया है कि कुचाई प्रखंड अंतर्गत जोहार खुद सहायता महिला विकास समिति (लाइसेंस संख्या-59/2009) और सागोने सकाम महिला समिति, रेंगाडीह (लाइसेंस संख्या-12-11) के डीलरों द्वारा कई राशन कार्डधारियों को नियमित रूप से राशन उपलब्ध नहीं कराया जा रहा है. इसके अलावा, कुछ लाभुकों को परिवार के सदस्यों की संख्या के अनुसार निर्धारित मात्रा से कम राशन दिए जाने की भी शिकायत की गई है.

दोषी डीलरों पर कार्रवाई की मांग

युवा कांग्रेस ने आरोप लगाया कि जन वितरण प्रणाली में बरती जा रही अनियमितताओं के कारण गरीब और जरूरतमंद परिवारों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. संगठन ने प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी से मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषी डीलरों के विरुद्ध आवश्यक कार्रवाई करने और सभी लाभुकों को निर्धारित मात्रा में राशन उपलब्ध कराने की मांग की है.

गड़बड़ी बर्दाश्त नहीं होगी : युवा कांग्रेस

जिलाध्यक्ष राजा राम पाड़ेया ने कहा कि जन वितरण प्रणाली गरीब परिवारों के लिए महत्वपूर्ण योजना है और इसमें किसी भी प्रकार की गड़बड़ी बर्दाश्त नहीं की जाएगी. उन्होंने प्रशासन से जल्द जांच कर उचित कार्रवाई करने की मांग की.

कार्यकर्ताओं की मौजूदगी में सौंपा गया ज्ञापन

ज्ञापन सौंपने के दौरान युवा कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष शंकर दिग्गी, विधानसभा अध्यक्ष सुकलाल होनहागा, प्रखंड अध्यक्ष बरजु लोहार, प्रखंड उपाध्यक्ष सुखलाल मुंडा, प्रखंड महासचिव गुरुचरण दास सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे. ज्ञापन की प्रतिलिपि जिला खाद्य आपूर्ति पदाधिकारी और खाद्य आपूर्ति विभाग के मंत्री इरफान अंसारी को भी भेजी गई है.

यह भी पढ़ें: भू-माफिया और रंगबाजों पर काल बनकर टूटेगी झारखंड पुलिस, ADG ने दिया ‘जीरो टॉलरेंस’ का अल्टीमेटम

यह भी पढ़ें: Palamu News: रामपुर विवाद पर बोले भाजपा नेता ज्योतिरीश्वर सिंह, चेहरा देखकर नहीं, सच्चाई पर होना चाहिए न्याय

विज्ञापन
प्रिया गुप्ता

लेखक के बारे में

By प्रिया गुप्ता

प्रिया गुप्ता पिछले एक साल से प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. फिलहाल वह झारखंड से जुड़ी खबरों पर काम करती हैं, जिनमें सरकारी योजनाएं, प्रमुख घटनाएं, सामाजिक मुद्दे और अन्य महत्वपूर्ण विषय शामिल हैं. इससे पहले वह लाइफस्टाइल डेस्क पर फैशन, हेल्थ, रिलेशनशिप, पैरेंटिंग और रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर लेख लिख चुकी हैं. प्रिया ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय से स्नातक और अमिटी यूनिवर्सिटी से मास्टर डिग्री हासिल की है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola