Seraikela Kharsawan News : जमशेदपुर को हरा वृंदावन बना विजेता, पुरस्कृत

Author Akash
Updated:
विज्ञापन

सरायकेला : सरमाली में दो दिवसीय टुसू मेला सह फुटबॉल प्रतियोगिता आयोजित

विज्ञापन

खरसावां.

खरसावां विस क्षेत्र के सरमाली (सरायकेला प्रखंड) में एपीसी क्लब की ओर से दो दिवसीय टुसू सह फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. फुटबॉल प्रतियोगिता के फाइनल मैच में आशीष स्पोर्टिंग जमशेदपुर को हरा कर बाबा स्पोर्टिंग, वृंदावन की टीम विजेता बनी. पुरस्कार वितरण समारोह में विधायक दशरथ गागराई ने विजेता बाबा स्पोर्टिंग, वृंदावन की टीम को 1.20 लाख रुपये, उपविजेता आशीष स्पोर्टिंग जमशेदपुर को 85 हजार तथा तीसरे व चौथे स्थान पर रहे मुरलीधर ब्रदर्स व केएसडी क्लब को 41-41 हजार रुपये दे कर पुरस्कृत किया. इस दौरान मेला में टुसू प्रदर्शनी भी आयोजित की गयी. महिलाओं ने टुसू प्रतिमाओं के समक्ष पारंपरिक रूप से गीत गाकर नृत्य पेश किया.

विधायक ने खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाया

विधायक दशरथ गागराई ने खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाया. कहा कि खेल में भी असीम संभावनाएं हैं. गागराई ने कहा कि खेल और खिलाड़ियों का विकास उनकी प्राथमिकताओं में शामिल है और वे इस दिशा में काम कर रहे हैं.

संस्कृति, सभ्यता व परंपरा ही हमारी पहचान : संजय

खरसावां.

खरसावां विधानसभा क्षेत्र के गम्हरिया प्रखंड के दुबराजपुर गांव (बेंचीडीह) में आदिवासी हो समाज की ओर से मागे पर्व का आयोजन किया गया. गांव के देशाउली में विधिवत पूजा कर लोगों ने मागे पर्व मनाया. मौके पर ग्रामीणों ने मांदर व नगाड़े की थाप पर पारंपरिक नृत्य पेश किया. हो समाज के महिला व पुरुष मांदर की थाप पर कंधा से कंधा मिला कर नृत्य किया. कार्यक्रम में पहुंचे झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा नेता संजय जारिका ने भी ग्रामीणों के साथ मागे नृत्य किया. कहा कि संस्कृति, सभ्यता व परंपरा ही हमारी पहचान है. हमें अपनी संस्कृति सहेजते हुए आगे बढ़ने की आवश्यकता है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Akash

लेखक के बारे में

By Akash

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola