केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने हेमंत सोरेन समेत 15 मुख्यमंत्रियों को लिखा पत्र, कहा- प्रधानमंत्री जन धन योजना को बेहतर ढंग से लागू करें

जनजातीय मामलों के केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन समेत देश के पंद्रह राज्यों के मुख्यमंत्रियों को पत्र लिखा है.
शचीन्द्र कुमार दाश
सरायकेला : जनजातीय मामलों के केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन समेत देश के पंद्रह राज्यों के मुख्यमंत्रियों को पत्र लिखा है. पत्र में श्री मुंडा ने प्रधानमंत्री जन धन योजना को राज्य में बेहतर ढंग से लागू करने का आग्रह किया है. उन्होंने कहा है कि कोविड-19 के कारण देश मुश्किल दौर से गुजर रहा है और इससे जनजाति समुदाय भी अछूता नहीं है.
ऐसे में इस योजना के माध्यम से उनकी आजीविका चलाने में सरकार बेहतर योगदान कर सकती है. केंद्र सरकार ने इस योजना के लिए झारखंड को 4155.59 लाख रुपये पहले ही आवंटित की है. केंद्र आवश्यकतानुसार और भी राशि दे सकती है. श्री मुंडा ने योगी आदित्यनाथ (उत्तर प्रदेश), विजय रूपानी (गुजरात), शिवराज सिंह चौहान (मध्यप्रदेश), बी एस येदुरप्पा (कर्नाटक), उद्धव ठाकरे (महाराष्ट्र), सर्वानंद सोनोवाल(असम), वाई एस जगनमोहन रेड्डी( आंध्र प्रदेश), पी विजयन(केरल), एन बिरेन सिंह(मणिपुर), नेफ्यू रियो( नागालैंड), ममता बनर्जी(पश्चिम बंगाल), अशोक गहलोत (राजस्थान) नवीन पटनायक (ओडिशा) एवं भूपेश बघेल (छत्तीसगढ़) को भी इस आशय का पत्र लिखा है .
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Sameer Oraon
इंटरनेशनल स्कूल ऑफ बिजनेस एंड मीडिया से बीबीए मीडिया में ग्रेजुएट होने के बाद साल 2019 में भारतीय जनसंचार संस्थान दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. 5 साल से अधिक समय से प्रभात खबर में डिजिटल पत्रकार के रूप में कार्यरत हूं. इससे पहले डेली हंट में बतौर प्रूफ रीडर एसोसिएट के रूप में काम किया. झारखंड के सभी समसामयिक मुद्दे खासकर राजनीति, लाइफ स्टाइल, हेल्थ से जुड़े विषयों पर लिखने और पढ़ने में गहरी रुचि है. तीन साल से अधिक समय से झारखंड डेस्क पर काम कर रहा हूं. फिर लंबे समय तक लाइफ स्टाइल के क्षेत्र में भी काम किया हूं. इसके अलावा स्पोर्ट्स में भी गहरी रुचि है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




