Seraikela Kharsawan News : बड़गांव को हरा सरगीडीह ने ट्रॉफी पर कब्जा जमाया

Updated:
विज्ञापन
Seraikela Kharsawan News : बड़गांव को हरा सरगीडीह ने ट्रॉफी पर कब्जा जमाया

विजेता सरगीडीह को 13 हजार रुपये तथा उपविजेता बड़गांव को कन्हाई महतो ने 10 हजार रुपये का नगद पुरस्कार

विज्ञापन

खरसावां. खरसावां के चिलकु में स्वर्गीय महेंद्र महतो की स्मृति में दो दिवसीय क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. 16 टीमों के बीच हुई प्रतियोगिता का उद्घाटन कांग्रेसी नेता प्रकाश महतो ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर तथा बल्लेबाजी कर किया. फाइनल मैच सरगीडीह और बड़गांव के बीच खेला गया. सरगीडीह ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए दो ओवर में एक विकेट पर 27 रन बनाए. जवाब में बड़गांव की टीम दो ओवर में 24 रन ही बना सकी, जिससे सरगीडीह विजेता बनी. पुरस्कार वितरण में चिलकु मुखिया सविता मुंडारी ने विजेता सरगीडीह को 13 हजार रुपये तथा उपविजेता बड़गांव को कन्हाई महतो ने 10 हजार रुपये देकर सम्मानित किया. तीसरे स्थान पर रही बंदीराम टीम को तपन महतो ने 4500 रुपये तथा चौथे बलरामपुर को शैलेश महतो ने इतनी ही राशि प्रदान की. नागेश महतो को मैन ऑफ द मैच तथा राकेश प्रधान को मैन ऑफ द सीरीज चुना गया. मौके पर हरि मोहन महतो, रथो गोप, पंजाब तांती, कन्हैया महतो, विशाल महतो सहित बड़ी संख्या में दर्शक उपस्थित रहे.

खरसावां में केपीएल- सीजन 2 कल से, आठ टीमें लेंगी हिस्सा

खरसावां. खरसावां में चार जनवरी से खरसावां प्रीमियर लीग – सीजन 2 का आयोजन किया जायेगा. इसमें जेके सिक्सर्स, हाइबुरु कंस्ट्रक्शन, केसीएम ट्रेडर्स, पैंथर्स, रॉयल राइनोज, गरुड़ा सुपर किंग्स, मिडनाइट स्टार व बीकेआर कंस्ट्रक्शन की टीमें भाग ले रही हैं. टीमों ने खिलाड़ियों का ऑक्शन कर लिया है. जानकारी के अनुसार, इस वर्ष खरसावां व कुचाई प्रखंड के कुल 158 खिलाड़ियों ने पंजीकरण कराया था. इनमें से 136 खिलाड़ियों को विभिन्न टीमों ने चुना. खरसावां के खिलाड़ियों का क्रिकेट के प्रति लगाव को देखते हुए आयोजन किया जा रहा है. केपीएल सीजन-2 के लीग मैच प्रत्येक रविवार को खरसावां के अर्जुना स्टेडियम में खेले जायेंगे. सभी मैच 10 ओवर के होंगे. आयोजन समिति के सदस्य केपीएल – सीजन 2 के सफल आयोजन की तैयारी में जुट गये हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Atul Pathak

लेखक के बारे में

By Atul Pathak

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola