seraikela kharsawan news: चांडिल : वाहन ��ी चपेट में आने से बाइक सवार दो युवकों की मौत
Author Devendra kumar
Updated:
विज्ञापन

दोनों चांडिल के घोड़ानेगी के रहने वाले थे
विज्ञापन
चांडिल.
चौका थाना के एनएच-33 पर मुखिया होटल के समीप वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गयी. घटना मंगलवार देर रात की है. मृतकों की पहचान चांडिल के घोड़ानेगी निवासी संजीत मांझी (24) व रमेश मांझी (22) के रूप में हुई है. चौका पुलिस ने दोनों के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सरायकेला सदर अस्पताल भेज दिया है. जानकारी के अनुसार, बाइक सवार संजीत मांझी अपने साथी रमेश मांझी के साथ बाइक से घर जा रहे थे. इसी दौरान मुखिया होटल के पास अज्ञात वाहन की चपेट में आने से दोनों की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी. पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शवों को परिजनों को सौंप दिया है. एक साथ दो युवकों की मौत से गांव में मातम पसरा हुआ है. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










