दुबराजपुर से ट्रांसफॉर्मर का क्वॉयल चोरी, गांव में पसरा अंधेरा

सरायकेला थाना के दुबराजपुर गांव में मंगलवार की रात चोरों ने 16 केवीए के ट्रांसफॉर्मर का क्वॉयल चोरी कर ले गये. ट्रांसफॉर्मर चोरी जाने से गांव में अंधेरा छा गया है.
सरायकेला. सरायकेला थाना के दुबराजपुर गांव में मंगलवार की रात चोरों ने 16 केवीए के ट्रांसफॉर्मर का क्वॉयल चोरी कर ले गये. ट्रांसफॉर्मर चोरी जाने से गांव में अंधेरा छा गया है. ग्रामीणों ने बताया कि रात को अचानक लाइट चली गयी, जिससे लगा कि शायद ग्रिड से लाइट कटी है. ग्रामीण ने जब सुबह देखा कि ट्रांसफॉर्मर खंभा से नीचे गिरा हुआ है. उसके अंदर का क्वॉयल गायब है. ग्रामीणों की सूचना पर विद्युत विभाग ने थाना में प्राथमिकी दर्ज कराने की बात कही है. ट्रांसफॉर्मर चोरी होने से गांव में अंधेरा छा गया है. करीब 13 उपभोक्ता अब ढिबरी के सहारे रहने को विवश हैं. ग्रामीणों ने 100 केवीए का ट्रांसफॉर्मर लगाने की मांग की है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




