ePaper

Seraikela Kharsawan News : लंबे समय से राशन नहीं उठाने वालों के कटेंगे नाम : डीसी

Updated at : 18 Jan 2026 12:14 AM (IST)
विज्ञापन
Seraikela Kharsawan News : लंबे समय से राशन नहीं उठाने वालों के कटेंगे नाम : डीसी

सरायकेला. आपूर्ति विभाग की योजनाओं की डीसी ने की समीक्षा

विज्ञापन

सरायकेला.

समाहरणालय सभागार में उपायुक्त नितिश कुमार सिंह की अध्यक्षता में आपूर्ति विभाग की ओर से संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति की समीक्षा बैठक हुई. बैठक में डीसी ने सभी योजनाओं में निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप उपलब्धि हासिल करने का निर्देश दिया. डीसी ने कहा कि सरकारी योजनाओं का लाभ सभी सुपात्र लाभुकों को समय पर और पूरी पारदर्शिता के साथ उपलब्ध कराया जाए. उन्होंने सभी लाभुकों को निर्धारित समय पर खाद्यान्न वितरण सुनिश्चित करने का निर्देश दिया. बैठक में ई-केवाइसी कार्य में तेजी लाते हुए शत-प्रतिशत कार्डधारियों का ई-केवाइसी पूरा करने पर जोर दिया गया. तकनीकी एवं नेटवर्क बाधा वाले क्षेत्रों में ग्राम स्तर पर विशेष शिविर आयोजित कर कार्य को पूर्ण करने का निर्देश भी दिया गया. डीसी ने कहा कि जिन लाभुकों द्वारा लंबे समय से राशन का उठाव नहीं किया गया है अथवा जो इ-केवाइसी में सहयोग नहीं कर रहे हैं, उनके मामलों की स्थलीय जांच कर नियमानुसार नाम विलोपित करने की प्रक्रिया प्रारंभ की जाए.

आदित्यपुर व गम्हरिया के सभी राशन डीलरों के स्टॉक का सत्यापन करें

बैठक में डीसी ने गम्हरिया एवं आदित्यपुर क्षेत्र अंतर्गत सभी राशन डीलरों के स्टॉक सत्यापन के लिए जिला स्तरीय टीम का गठन कर सघन जांच करने का निर्देश एमओ को दिया. उन्होंने सभी एमओ को अपने-अपने क्षेत्र अंतर्गत सभी राशन डीलरों का भौतिक सत्यापन, अभिलेखों की जांच, स्टॉक मिलान तथा निर्धारित समय पर निर्धारित मात्रा में लाभुकों तक खाद्यान्न वितरण सुनिश्चित कराने के निर्देश दिये. डीसी ने नमक सहित खाधान्न का वितरण शत प्रतिशत सुनिश्चीत करने, गोदामों में खाद्यान्न बोरियों का मानक अनुरूप सुरक्षित भंडारण तथा जनवरी माह के लंबित राशन वितरण को यथाशीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए. डीसी ने गोदामों की वर्तमान स्थिति की समीक्षा करते हुए आवश्यकता अनुसार सुधार, गोदामों के समुचित उपयोग एवं प्रभावी संचालन के लिए सभी पदाधिकारियों को आपसी समन्वय स्थापित कर कार्य करने का निर्देश दिया. छुटे हुए लाभुकों का इ केवाइसी सुनिश्चीत करने तथा शिविर आयोजित कर शत-प्रतिशत इ-केवाइसी एवं आधार सीडिंग पूर्ण करने का निर्देश दिया.

धान खरीद में लाएं तेजी

बैठक में सभी 27 लैंपस के माध्यम से हो रही धान अधिप्राप्ति की जानकारी लेते हुए सुधारात्मक प्रगति लाने का निर्देश दिया. उन्होंने किसानों को समय पर भुगतान सुनिश्चित करने का निर्देश दिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
AKASH

लेखक के बारे में

By AKASH

AKASH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola