Seraikela Kharsawan News : सरायकेला : कुआं में गिरा सियार रेस्क्यू कर जंगल में छोड़ा गया

Updated:
विज्ञापन
Seraikela Kharsawan News : सरायकेला : कुआं में गिरा सियार रेस्क्यू कर जंगल में छोड़ा गया

मुर्गा को पकड़ने के चक्कर में कुएं में गिरा

विज्ञापन

सरायकेला. जिला समाहरणालय के समीप बुधवार को कुआं में सियार गिर गया. इसके बाद लोगों ने इसकी सूचना वन विभाग को दी. सूचना पर वन विभाग के स्नेक कैचर राजा बारिक ने सियार का रेस्क्यू कर उसे जंगल में छोड़ दिया. घटना बुधवार की सुबह 6 बजे की है. जानकारी के अनुसार, जिला समाहरणालय के समीप मुख्य सड़क से सटे कुआं के पास एक चबूतरे पर मुर्गा बैठा था. सियार मुर्गे को पकड़ने के चक्कर में जैसे ही झपट्टा मारा. वैसे ही मुर्गा उड़ गया और सियार अनियंत्रित होकर कुआं में जा गिरा. लगातार बारिश से कुआं का जलस्तर बढ़ा हुआ है. विभाग ने सियार की मेडिकल जांच करायी. जांच में सामान्य पाये जाने पर सियार को जंगल में ले जाकर छोड़ दिया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Atul Pathak

लेखक के बारे में

By Atul Pathak

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola