Seraikela Kharsawan News : दो अलग-अलग सड़क दुर्घटना में तीन घायल

Updated:
विज्ञापन

दोनों घटनाओं में तेज रफ्तार कार की चपेट में बाइक सवार आ गये

विज्ञापन

चांडिल. नीमडीह में मंगलवार को दो अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गये. दोनों घटनाओं में तेज रफ्तार कार की चपेट में बाइक सवार आ गये. घायलों को जमशेदपुर के एमजीएम अस्पताल रेफर कर दिया गया.

पहली दुर्घटना : इनोवा के धक्के से बाइक सवार हुआ घायल

पहली दुर्घटना सामानपुर गांव के पास शाम करीब 5 बजे हुई. जहां नीमडीह के रामनगर निवासी राजेश महतो (20 वर्ष) सामानपुर से घर लौट रहे थे. इसी क्रम में इनोवा कार ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी. जिससे उनके सिर पर गंभीर चोटें आयी है. स्थानीय लोगों की मदद से राजेश को नीमडीह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे एमजीएम अस्पताल भेजा गया.

दूसरी दुर्घटना : कार के धक्के से 25 फीट दूर गिरा युवक

दूसरी घटना नीमडीह थाना के पास शाम के समय हुई. गौरडीह निवासी सूरज महतो (19 वर्ष) और धोटांड़ निवासी ठाकुर दास सिंह (20 वर्ष) पश्चिम बंगाल के बलरामपुर से मेला देखकर लौट रहे थे. दोनों एक ही बाइक पर सवार थे. इसी क्रम में तेज रफ्तार कार ने टक्कर मारी, जिससे वे 25 फीट दूर जा गिरे. उनकी स्थिति नाजुक बतायी जा रही है. पुलिस और ग्रामीणों की मदद से दोनों को नीमडीह सीएचसी ले गये.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Atul Pathak

लेखक के बारे में

By Atul Pathak

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola