Seraikela Kharsawan News : आमदा का अधूरा अस्पताल बनेगा मेडिकल कॉलेज, निर्माण इसी साल

Updated:
विज्ञापन
Seraikela Kharsawan News : आमदा का अधूरा अस्पताल बनेगा मेडिकल कॉलेज, निर्माण इसी साल

वर्ष 2026-27 में इसका निर्माण कार्य शुरू होगा

विज्ञापन

खरसावां. विधानसभा के बजट सत्र के अंतिम दिन खरसावां विधायक दशरथ गागराई ने गैर सरकारी संकल्प के तहत आमदा में 500 शैय्या वाले अधूरे अस्पताल को पूरा कराने का मुद्दा उठाया. इस पर स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ इरफान अंसारी ने घोषणा की कि अधूरे अस्पताल का री-डेवलपमेंट कर उसे मेडिकल कॉलेज में तब्दील किया जाएगा. कहा कि वर्ष 2026-27 में इसका निर्माण कार्य शुरू होगा तथा जल्द ही अधिकारियों की टीम के साथ स्थल निरीक्षण किया जायेगा. मंत्री ने यह भी बताया कि राज्य में अगले एक वर्ष में आठ नये मेडिकल कॉलेज स्थापित करने की योजना है.

12 साल से अधूरा, जल्द चालू करने की मांग:

विधायक ने कहा कि वर्ष 2011 से आमदा में 500 शैय्या अस्पताल का निर्माण अधूरा है. 12 वर्षों से अधिक समय बीत जाने के बावजूद लोगों को लाभ नहीं मिल पा रहा है. उन्होंने शेष कार्य जल्द पूरा कर अस्पताल चालू कराने की मांग की.

लागत बढ़ने से रुका काम, अब पीपीपी मोड में होगा विकास

विभाग की ओर से बताया गया कि 153.96 करोड़ की लागत से स्वीकृत इस योजना का कार्य धीमी प्रगति के कारण एनबीसीसी लिमिटेड के साथ अनुबंध समाप्त कर दिया गया. बाद में झारखंड राज्य भवन निर्माण निगम द्वारा 353.04 करोड़ का नया प्राक्कलन दिया गया, जो पहले से काफी अधिक है. अब इस परियोजना को वीजीएफ स्कीम के तहत पीपीपी मोड में मेडिकल कॉलेज के रूप में विकसित करने का निर्णय लिया गया है. केंद्र सरकार को प्रस्ताव भेजा जाना शेष है.

विज्ञापन
Atul Pathak

लेखक के बारे में

By Atul Pathak

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola