Seraikela Kharsawan News : बिजली एजेंसी के सुुपरवाइजर पर ~3.70 लाख की हेराफेरी का केस

Updated:
विज्ञापन

चांडिल : उपभोक्ताओं के बिल कम करने के लिए मीटर से छेड़छाड़ करने का आरोप

विज्ञापन

चांडिल. विद्युत अवर प्रमंडल की चांडिल शाखा में कार्यरत साईं एजेंसी के सुपरवाइजर रणधीर राय पर 3 लाख 70 हजार रुपये की हेरा-फेरी का आरोप लगा है. इस संबंध में बिजली विभाग ने चांडिल थाना में मामला दर्ज कराया है. जानकारी के अनुसार, सुपरवाइजर ने अपने पद का गलत उपयोग करते हुए पांच उपभोक्ताओं के बिल को कम करने के लिए मीटर में हेराफेरी की है. इससे विभाग को 3 लाख 70 हजार रुपये का नुकसान हुआ है. विभागीय जांच में पूरे मामला का खुलासा हुआ. इसके बाद विभाग हरकत में आया. विद्युत कार्यपालक अभियंता लालजी महतो ने बताया कि मीटर में हेरा-फेरी की गयी है. कार्रवाई के लिए चांडिल थाना में मामला दर्ज कराया गया है.

बिजली चोरी करते पांच उपभोक्ता पकड़ाये, 75 हजार जुर्माना लगाया

दूसरी ओर, चांडिल में बिजली विभाग ने अवैध कनेक्शन को लेकर मंगलवार को छापेमारी की. विद्युत सहायक अभियंता काली नाथ सिंह मुंडा ने बिजली चोरी के मामले में पांच उपभोक्ताओं पर 75 हजार रुपये का जुर्माना लगाया. इसमें चांडिल गोलचक्कर निवासी कृतिवास प्रमाणिक पर 10,300 रुपये, नारगाडीह निवासी सुधीर मांझी पर 12,200 रुपये, जयदा निवासी नारायण कुमार पर 10,300 रुपये, जयदा निवासी विजय वर्मा पर 10,350 रुपये और घोड़ानेगी बाइपास निवासी जगन्नाथ महतो पर 12,600 रुपये जुर्माना लगाया गया. बिजली चोरी के आरोप में पांचों के विरुद्ध चांडिल थाना में मामला दर्ज कराया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Atul Pathak

लेखक के बारे में

By Atul Pathak

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola