Seraikela Kharsawan News : राणा सिंहदेव संरक्षक व दुर्योधन अध्यक्ष बने

Updated:
विज्ञापन
Seraikela Kharsawan News : राणा सिंहदेव संरक्षक व दुर्योधन अध्यक्ष बने

समिति के तीन वर्ष का कार्यकाल पूरा होने पर सर्वसम्मति से नयी कार्यकारिणी का पुनर्गठन किया गया

विज्ञापन

खरसावां. खरसावां स्थित मां आकर्षणी मंदिर मैदान में रविवार को ग्राम प्रधान महासभा की खरसावां अंचल समिति का वार्षिक मिलन समारोह-सह-वनभोज कार्यक्रम आयोजित किया गया. कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष दुर्योधन प्रधान ने की. इस अवसर पर समिति के तीन वर्ष का कार्यकाल पूरा होने पर सर्वसम्मति से नयी कार्यकारिणी का पुनर्गठन किया गया. नवनिर्मित समिति में कंदर्प राज सिंहदेव उर्फ राणा सिंहदेव को संरक्षक तथा दुर्योधन प्रधान को लगातार दूसरी बार अध्यक्ष चुना गया. उपाध्यक्ष के रूप में हिमांशु प्रधान, धनेश्वर राउतिया और श्याम सुंदर महतो का चयन हुआ. महासचिव के पद पर शिवशंकर हेंब्रम, प्रवीर प्रताप सिंहदेव और तुराम वोयपाई चुने गये. सचिव पद पर खालिद खान, नीलकंठ नायक और मेघराय माझी, कोषाध्यक्ष के रूप में अनिल कुमार मोहंती तथा सह कोषाध्यक्ष के रूप में सुशांत कुमार नंदा का चयन किया गया. संगठन को मजबूती देने के लिए पंचायत प्रतिनिधि के रूप में लिंगेश्वर प्रधान, नीरज प्रधान, अश्विनी कुमार मंडल, लालसिंह हेंब्रम, रघुनाथ गोप और रविंद्र टुडू को जिम्मेदारी सौंपी गयी.

वार्षिक समीक्षा और शपथ ग्रहण

कार्यक्रम में वर्षभर के लेखा-जोखा की समीक्षा की गयी तथा ग्राम प्रधानों को अपने कर्तव्यों का निष्ठापूर्वक पालन करने का संकल्प दिलाया गया. पेसा नियमावली को कैबिनेट से स्वीकृति मिलने पर प्रसन्नता व्यक्त की गयी. संरक्षक राणा सिंहदेव ने कहा कि पेसा नियमावली का विस्तृत अध्ययन कर अगली बैठक में उस पर चर्चा की जायेगी और आवश्यक सुझाव दिये जायेंगे. इस अवसर पर सभी ग्राम प्रधानों का अंगवस्त्र देकर सम्मान किया गया तथा नव-निर्वाचित पदाधिकारियों को शपथ दिलायी गयी. समारोह में केंद्रीय महासचिव शांबो राउत, केंद्रीय सचिव राजेंद्र नाथ राय, केंद्रीय महासचिव मंगला उरांव, शिमला मुखिया मंगल सिंह जामुदा, विशु हेंब्रम, योगेंद्र हेंब्रम, दिलीप प्रधान, मुन्ना गोप, वृंदावन महतो, गोमिया बोदरा व ग्राम प्रधान मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Atul Pathak

लेखक के बारे में

By Atul Pathak

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola