Seraikela Kharsawan News : 81 पुड़िया ब्राउन शुगर के साथ मो अरमान गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन
Seraikela Kharsawan News : 81 पुड़िया ब्राउन शुगर के साथ मो अरमान गिरफ्तार

पुलिस ने गुप्त सूचना पर नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ कार्रवाई की

विज्ञापन

चांडिल.

सरायकेला-खरसावां जिले की कपाली ओपी पुलिस ने नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 81 पुड़िया ब्राउन शुगर के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है. आरोपी को शनिवार को जेल भेज दिया. कपाली ओपी प्रभारी धीरंजन कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि हासांडुगरी काला ईंट भट्ठा के पास एक युवक ब्राउन शुगर की खरीद-बिक्री कर रहा है. इसके बाद ओपी प्रभारी के नेतृत्व में एक टीम गठित कर छापेमारी की गयी. पुलिस ने आरोपी मो अरमान के पास से 81 पुड़िया ब्राउन शुगर, 2,800 रुपये नकद, एक स्कूटी और एक मोबाइल फोन जब्त किया.

ओपी प्रभारी ने बताया कि पुलिसिया जांच में पता चला कि मो अरमान स्थानीय स्तर पर ब्राउन शुगर की सप्लाई करता था. वह नशे के कारोबार में सक्रिय था. उन्होंने कहा कि कपाली में नशे के अवैध कारोबार पर रोक लगाने के लिए पुलिस का अभियान लगातार जारी रहेगा. नशे के धंधे में लिप्त किसी को बख्शा नहीं जायेगा.

छापेमारी दल :

कपाली ओपी प्रभारी धीरंजन कुमार, एएसआइ मोबसीर खान, टाइगर जवान मो दस्तगीर, विपुल कुमार सिंह, मो खुर्शीद आलम, मनोज कुमार मिश्रा व सशस्त्र बल के जवान शामिल थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Atul Pathak

लेखक के बारे में

By Atul Pathak

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola