खरसावा में कर्मवीर सिंह ने कहा- केंद्र की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाएंं
Updated at : 09 Apr 2024 2:34 AM (IST)
विज्ञापन

खरसावां राजबाड़ी परिसर में भाजपा के संगठन मंत्री कर्मवीर सिंह ने पार्टी के नेताओं के साथ बैठक कर चुनाव में जनसंपर्क से लेकर जीत की रणनीति बनायी. कई जरूरी टिप्स भी दिये.
विज्ञापन
खरसावां. खरसावां राजबाड़ी परिसर में भाजपा के संगठन मंत्री कर्मवीर सिंह ने पार्टी के नेताओं के साथ बैठक कर चुनाव में जनसंपर्क से लेकर जीत की रणनीति बनायी. कई जरूरी टिप्स भी दिये. जनसंपर्क कर केंद्र सरकार की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने व लाभार्थियों से संवाद का निर्देश दिया. कर्मवीर सिंह ने कहा कि पिछले 10 वर्षों के कार्यकाल में पीएम नरेंद्र मोदी ने हर वर्ग के लोगों के लिए कार्य किया है.
देश को मोदी की गांरटी पर भरोसा : मीरा मुंडा
भाजपा नेत्री मीरा मुंडा ने क्षेत्र के विकास को रफ्तार देने के लिए फिर एक बार मोदी सरकार बनाने की अपील की. उन्होंने कहा कि देश की जनता को मोदी की गारंटी पर भरोसा है. बैठक में बालमुकुंद सहाय, सुबोध सिंह गुड्डी, उदय सिंहदेव, अशोक षाड़ंगी, विजय महतो, प्रदीप सिंहदेव, मंगल सिंह सोय, रामनाथ महतो, मंजू बोदरा, शंभुनाथ पति, लालसिंह सोय, अभिषेक आचार्य, लखीराम मुंडा, मांगता गोप, मंगल सिंह मुंडा, सुशील षाड़ंगी उपस्थित थे.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




