Seraikela Kharsawan News : आदिवासी महिला से दुर्व्यवहार का वीडियो वायरल, एएसआइ लाइन हाजिर
Author Atul pathak
Updated:
विज्ञापन

महिला ने एसपी से की शिकायत
विज्ञापन
चांडिल.
चांडिल थाना क्षेत्र के रुचाप गांव में आदिवासी महिला के साथ दुर्व्यवहार और मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस अधीक्षक (एसपी) निधि द्विवेदी ने एएसआइ यमुना राम को तत्काल प्रभाव से लाइन हाजिर कर दिया है. वहीं, मामले की जांच और विभागीय अनुशासनिक कार्रवाई शुरू कर दी है. जानकारी के अनुसार, रुचाप गांव निवासी सोमवारी मुंडा ने शनिवार को एसपी और एसडीपीओ को लिखित आवेदन देकर एएसआइ यमुना राम पर गंभीर आरोप लगाये हैं. पीड़िता ने आवेदन में बताया कि एएसआइ गांव में उनके भांजे बलराम सिंह मुंडा को पकड़कर थाना ले जाने के लिए पहुंचे थे. महिला ने विरोध किया, तो एएसआइ उग्र हो गये और उनके साथ अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए डंडे से मारपीट शुरू कर दी. महिला का आरोप है कि मारपीट के दौरान उसके कपड़े भी फाड़ दिये गये और दुर्व्यवहार किया गया.इस पूरी घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामले ने तूल पकड़ लिया. ग्रामीणों में भारी नाराजगी देखी जा रही है. मामले की गंभीरता और जन-आक्रोश को देखते हुए पुलिस अधीक्षक ने तत्काल प्रभाव से एएसआइ को पुलिस लाइन हाजिर करने का आदेश जारी किया. पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच करायी जा रही है. जांच रिपोर्ट के आधार पर दोषी पाये जाने पर नियमानुसार कड़ी विभागीय कार्रवाई सुनिश्चित की जायेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










