Saraikela: पॉट पेंटिंग प्रतियोगिता में छात्राओं ने दिखाया हुनर, युवा महोत्सव 2026 की धूम

Updated:
विज्ञापन
Saraikela: पॉट पेंटिंग प्रतियोगिता में छात्राओं ने दिखाया हुनर, युवा महोत्सव 2026 की धूम

Saraikela: सरायकेला के महिला महाविद्यालय में युवा महोत्सव 2026 में हर दिन कई प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जा रहा है. सोमवार को पॉट पेंटिंग का आयोजन किया गया.

विज्ञापन

शचिंद्र कुमार दाश
Saraikela: सरायकेला के महिला महाविद्यालय में युवा महोत्सव 2026 के तहत सोमवार को पॉट पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. कॉलेज की छात्राओं ने मिट्टी से बने घडों में रंग-बिरंगी आकर्षक पेंटिंग कर अपनी रचनात्मक प्रतिभा का बेहतरीन प्रदर्शन किया. इस दौरान कॉलेज की प्रिंसिपल डॉ स्पार्कलीन देई ने पॉट पेंटिंग की पारंपरिक शैली और घड़ा पेंटिंग कला के ऐतिहासिक महत्व पर प्रकाश डाला. उन्होंने बताया कि यह कला एक परंपरा के रूप में काफी पहले से चली आ रही एक विरासत है, जो आज आधुनिक स्वरूप में भी जीवित है. उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों को अपनी आंतरिक क्षमताओं और रचनात्मकता को पहचानने की जरूरत है.

परंपराओं को जीवित रखना जरूरी

प्रिंसिपल कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताएं छात्रों की प्रतिभा को मंच देती हैं. उन्होंने जोर दिया कि ऐसे आयोजन आधुनिक युग में युवा पीढ़ी को अपनी जड़ों और संस्कारों से जोड़ने का काम करते हैं. डॉ देई ने कहा कि ऐसे सांस्कृतिक आयोजन छात्राओं में रचनात्मकता और भारतीयता की भावना को प्रोत्साहित करते हैं. प्रिंसिपल ने आगे कहा कि युवाओं में अपने विचारों, विश्वासों और ज्ञान के माध्यम से समाज के निर्माण और हमारी परंपराओं एवं सामाजिक मूल्यों को संरक्षित करने की भावना के लिए इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया है.

4 फरवरी को होगा युवा महोत्सव का समापन

पिछले 10 जनवरी से सरायकेला के महिला कॉलेज में युवा महोत्सव 2026 का आयोजन किया जा रहा है. युवा महोत्सव का समापन चार फरवरी को किया जाएगा. 20 जनवरी को युवा महोत्सव के दौरान ही भाषण और गायन प्रतियोगिता और तीन फरवरी को रंगोली बनाओ प्रतियोगिता आयोजित की जायेगी. चार फरवरी को नृत्य व सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ-साथ रैंप वॉक किया जाएगा और इसी के साथ युवा महोत्सव का समापन हो जाएगा.

ये भी पढ़ें…

Sarailkela Chhau Dance: भोपाल में छऊ नृत्य ने मचाया धमाल, डांसरों की शानदार प्रस्तुति

Saraikela: स्वर्णरेखा घाट पर लगा भव्य प्राचीन राम मेला, उमड़ी हजारों की भीड़, 40 फीट ऊंचा टुसू बना आकर्षण का केंद्र

विज्ञापन
अमलेश नंदन सिन्हा

लेखक के बारे में

By अमलेश नंदन सिन्हा

अमलेश नंदन सिन्हा प्रभात खबर डिजिटल में वरिष्ठ पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता में 20 से अधिक वर्षों का अनुभव है. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद से इन्होंने कई समाचार पत्रों के साथ काम किया. इन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत रांची एक्सप्रेस से की, जो अपने समय में झारखंड के विश्वसनीय अखबारों में से एक था. एक दशक से ज्यादा समय से ये डिजिटल के लिए काम कर रहे हैं. झारखंड की खबरों के अलावा, समसामयिक विषयों के बारे में भी लिखने में रुचि रखते हैं. विज्ञान और आधुनिक चिकित्सा के बारे में देखना, पढ़ना और नई जानकारियां प्राप्त करना इन्हें पसंद है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola