सरायकेला खरसावां जिला में विशेष गहन पुनरीक्षण के तहत डिजिटाइजेशन कार्य शत-प्रतिशत पूर्ण

सरायकेला-खरसावां जिले में विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान के तहत 8.92 लाख मतदाताओं का डिजिटाइजेशन कार्य 100 प्रतिशत पूरा कर लिया गया है।
भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार संचालित विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान के अंतर्गत सरायकेला-खरसावां जिले के तीनों विधानसभा क्षेत्रों में मतदाता अभिलेखों के डिजिटाइजेशन का कार्य शत-प्रतिशत पूर्ण कर लिया गया है.जिले के कुल 8,92,189 मतदाताओं का डिजिटाइजेशन हो गया है तथा लंबित डिजिटाइजेशन की संख्या शून्य है.
विधानसभावार डिजिटाइजेशन कार्य
ईचागढ़ विधानसभा क्षेत्र में कुल 2,88,888 मतदाताओं का डिजिटाइजेशन पूर्ण किया गया. इनमें 2,55,770 निर्वाचक प्रपत्र डिजिटाइज किए गए तथा 33,118 एएसडीडी मार्क प्रकरणों सहित कुल कार्य 100 प्रतिशत पूर्ण हुआ. सरायकेला विधानसभा क्षेत्र में कुल 3,74,735 मतदाताओं का डिजिटाइजेशन पूर्ण किया गया,इनमें 3,00,953 निर्वाचक प्रपत्र डिजिटाइज किए गए तथा 73,782 एएसडीडी मार्क प्रकरणों सहित कुल कार्य 100 प्रतिशत पूर्ण हुआ. खरसावां विधानसभा क्षेत्र में कुल 2,28,566 मतदाताओं का डिजिटाइजेशन पूर्ण किया गया, इनमें 2,08,643 निर्वाचक प्रपत्र डिजिटाइज किए गए तथा 19,923 एएसडीडी मार्क प्रकरणों सहित कुल कार्य 100 प्रतिशत पूर्ण हुआ.
शत प्रतिशत पुनरीक्षण कार्य होना जिला के लिए गर्व की बात
डीसी नितिश कुमार सिंह ने जिलेवासियों को संबोधित करते हुए कहा कि जिले में विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान के अंतर्गत डिजिटाइजेशन कार्य का शत-प्रतिशत पूर्ण होना पूरे जिले के लिए गर्व एवं संतोष का विषय है.यह उपलब्धि जिला प्रशासन, निर्वाचन कार्य में प्रतिनियुक्त सभी पदाधिकारियों एवं कर्मियों, सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारियों , बीएलओ, पर्यवेक्षकों, स्वयंसेवकों तथा सभी संबंधित विभागों के समर्पित प्रयासों का परिणाम है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By प्रताप कुमार मिश्रा
प्रताप कुमार मिश्रा वर्ष 2003 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने कोल्हन विश्वविद्यालय से अर्थशास्त्र में स्नातक किया है. राजनीतिक, सामाजिक, क्राइम, खेल की खबरों में इन्हें विशेषज्ञता हासिल है. डिजिटल जर्नलिज्म में 10 साल का अनुभव है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










