Seraikela News : दलमा में बनेगा रोप-वे व 200 फीट लंबा ग्लास ब्रिज : मंत्री

Edited by AKASH
Updated:
विज्ञापन

राज्य के पर्यटन मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू ने दलमा वाइल्ड लाइफ सेंचुरी का किया दौरा

विज्ञापन

चांडिल.

चांडिल अनुमंडल क्षेत्र के दलमा वाइल्ड लाइफ सेंचुरी में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए राज्य के पर्यटन मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू ने जुगसलाई विधायक मंगल कालिंदी के साथ वाइल्ड लाइफ सेंचुरी का दौरा किया. इस दौरान उन्होंने 200 करोड़ रुपये की परियोजना का निरीक्षण किया.

मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू ने बताया कि इको सेंसेटिव जोन में पर्यटन सुविधाओं को बढ़ावा देने पर जोर दिया जा रहा है. दलमा का कायाकल्प किया जायेगा. दलमा में रोपवे 500 स्क्वायर फीट में बनेगा. हाइटेक पार्किंग की व्यवस्था होगी. पर्यटकों को पहाड़ी क्षेत्र में घूमने का आनंद मिलेगा. हिल टॉप और पिंडराबेड़ा क्षेत्र को विकसित किया जा रहा है. इससे पर्यटकों को आकर्षित करने में काफी मदद मिलेगी. उन्होंने बताया कि वाइल्ड लाइफ सेंचुरी में एक ग्लास ब्रिज भी बनाया जायेगा. जो लगभग 200 फीट लंबा होगा, जो पर्यटकों को रोमांचक अनुभव प्रदान करेगा. दलमा वाइल्ड लाइफ सेंचुरी जमशेदपुर से 10 किलोमीटर दूर स्थित है और यहां हर साल लगभग 60 हजार से अधिक पर्यटक आते हैं. इस परियोजना के पूरा होने से पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा और स्थानीय अर्थव्यवस्था को भी फायदा होगा. इस अवसर पर जमशेदपुर डीसी, एडीसी, डीएफओ समेत कई पदाधिकारी मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
AKASH

लेखक के बारे में

By AKASH

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola