seraikela kharsawan news: 13 लोगों के गुम हुए मोबाइल फोन पुलिस ने लौटाए

Published by : DEVENDRA KUMAR Updated At : 17 Apr 2025 1:19 AM

विज्ञापन

खरसावां में जनशिकायत समाधान कार्यक्रम में पुलिस को 22 शिकायतें मिलीं

विज्ञापन

खरसावां.

खरसावां थाना परिसर में बुधवार को जन शिकायत समाधान कार्यक्रम का आयोजन किया गया. मौके पर डीएलएसए सचिव तौसिफ मिराज ने कहा कि कार्यक्रम के जरिये लोगों की शिकायतों का समाधान किया जा रहा है. उन्होंने डालसा की ओर से दी जा रही विधिक सहायता की जानकारी दी. डीएसपी (मुख्यालय) प्रदीप उरांव ने कहा कि कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य पुलिस-पब्लिक के बीच मैत्रीपूर्ण वातावरण स्थापित कर शिकायतों का निष्पादित करना है.

ग्रामीण बोले- पुलिस के प्रति सम्मान बढ़ा

जन शिकायत समाधान कार्यक्रम में 13 लोगों के गुम हुए मोबाइल फोन पुलिस ने लौटाए. इसमें खरसावां थाना से 09 व आमदा ओपी क्षेत्र से चार मोबाइल शामिल है.करीब छह माह से लेकर एक साल पहले गुम हुए मोबाइल पाकर लोगों के चेहरे खिल उठे. मोबाइल पाने वालों में खरसावां के विषेयगोड़ा के अजय मंडल, बेहरासाही के भास्कर सिंह बोदरा, देहरीडीह के दिलीप दास, आमदा ओपी क्षेत्र के गोपालपुर गांव के सुलोचना महतो, बुढ़ीतोपा गांव के तरुण प्रधान, खरसावां के महेश साहू आदि ने बताया कि मोबाइल गुम होने के बाद थाना में सनहा दर्ज कराया था. पांच-छह माह गुजरने के बाद भी जब मोबाइल का पता नहीं चल सका तो, वापस मिलने की आस छोड़ चुके थे. लेकिन पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए मोबाइल को बरामद करने के साथ वापस लौटाया. इससे पुलिस के प्रति सम्मान व विश्वास बढ़ा है.

जाम से मुक्ति दिलाने की लगायी गुहार

कार्यक्रम के दौरान 22 शिकायतें मिलीं. इसमें खरसावां से 8, आमदा से 3 , कुचाई थाना से पांच, सीनी ओपी से चार, दलभंगा व सरायकेला से एक-एक मामले शामिल हैं. ज्यादातर लोगों ने भूमि विवाद से संबंधित शिकायतें दर्ज कराते हुए जल्द समाधान का आग्रह किया है. खरसावां के चांदनी चौक व बाजार क्षेत्र में लगने वाले जाम से मुक्ति दिलाने की गुहार लगायी. मौके पर गौरव कुमार, रमण कुमार विश्वकर्मा, नरसिह मुंडा, सतीश वर्णवाल, राजेंद्र कुमार, सुनीता तापे, मंगल सिंह जामुदा, सविता मुंडा, मो खालिद खान समेत काफी संख्या में लोग मौजूद थे. कार्यक्रम स्थल पर थानावार स्टॉल लगाए गए थे.

चांडिल डैम रोड से शराब दुकान हटाने की लगायी गुहार

चांडिल/चौका.

चांडिल अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी कार्यालय में बुधवार को जन शिकायत समाधान कार्यक्रम का आयोजन किया गया. नीमडीह, चांडिल व कपाली ओपी क्षेत्र के लिए अलग-अलग स्टॉल लगाये गये थे. कई लोगों ने अपनी समस्याओं को मौखिक व आवेदन के रूप में दिया. समाधान कार्यक्रम में अधिकतर जमीन-जायदाद, आपसी बंटवारे के मामले आए. चांडिल डैम रोड में चल रही विदेशी शराब दुकान को दूसरी जगह शिफ्ट करने के लिए आवेदन आए हैं. बताया गया वहां 100 मीटर के अंदर सरकारी विद्यालय, दुर्गा मंदिर, प्राइवेट नर्सिंग होम व घनी आबादी है. चांडिल में कुल 21 मामले आए हैं. एसडीपीओ अरविंद कुमार ने कहा कि शिविर में जमीन जायदाद से संबंधित मामले अधिक आये. उक्त समस्याओं का जल्द समाधान किया जायेगा. मौके पर अजय कुमार, दिलशन बिरुवा, सोनू कुमार आदि उपस्थित थे.

चौका थाना में नौ मामले आये

चौका थाना परिसर में चौका, तिरुलडीह थाना व ईचागढ़ थाना का शिविर लगाया गया. यहां पर कुल 9 शिकायत दर्ज की गयी. इसमें जमीन संबंधित 4, चौका बाजार में लाइट व ट्रैफिक व्यवस्था व दो पूर्व दर्ज कांड से संबंधित है. ईचागढ़ थाना में गश्ती एवं एक लाइट लगाने की शिकायत दर्ज की गयी. मौके पर सीओ अमित कुमार श्रीवास्तव, डीएसपी पूजा कुमारी, इंस्पेक्टर अजय कुमार, चौका थाना प्रभारी बजरंग महतो, ईचागढ़ थाना प्रभारी विक्रमादित्य पांडेय, तिरुलडीह थाना प्रभारी अविनाश कुमार मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
DEVENDRA KUMAR

लेखक के बारे में

By DEVENDRA KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola