seraikela kharsawan news: समाज को आगे बढ़ाने का लिया संकल्प
Published by : DEVENDRA KUMAR Updated At : 27 Apr 2025 11:47 PM
गेंगेरुली से शिवचरण, केंदमुंडी से श्रीकांत व तुमुंग से दिनेश बने अध्यक्ष
राजनगर. राजनगर की पान-तांती कल्याण समिति इकाई की बैठक केन्दमुंडी पंचायत के उत्क्रमित मध्य विद्यालय बतरबेड़ा में हुई. बैठक में गेंगेरुली, तुमुंग व केन्दमुंडी पंचायत के पान-तांती समाज के लोगों ने समाज को आगे बढ़ाने व लोगों को शिक्षित करने पर विचार-विमर्श किया. बैठक के बाद पान-तांती कल्याण समिति का गठन संरक्षक दिगम्बर दास व संस्थापक नवीन दंडपात की देखरेख में की गयी. इसमें सर्वसम्मति से गेंगेरुली पंचायत अध्यक्ष शिवचरण पात्रो, केन्दमुंडी पंचायत अध्यक्ष श्रीकांत पात्रो व जितेन्द्र पात्रो, तुमुंग पंचायत अध्यक्ष दिनेश पात्रो का चयन किया गया. वहीं महिला मोर्चा का भी गठन किया गया, जिसमें सर्वसम्मति से केन्दमुंडी पंचायत अध्यक्ष ललिता तांती, गेंगेरुली पंचायत अध्यक्ष हिमानी पात्रो का चयन किया गया. गेंगेरुली, तुमुंग एवं केन्दमुंडी पंचायत प्रभारी लखन तांती को बनाया गया. बैठक में प्रखंड उपाध्यक्ष पोरेश पात्रो, प्रखंड सचिव अजय तांती, प्रखंड कोषाध्यक्ष सुशांत कुमार पान, सागर तांती, महिला मोर्चा के प्रखंड अध्यक्ष नामोनी दास, चंदा पात्रो, पूजा पात्रो , लखन पात्रो, सुहागी पात्रो, अंजलि पान, सुनीता पान, मीणा पान, पिंकी तांती, कल्पना पात्रो, निराशा पात्रो, पार्वती पात्रो, निराशा पात्रो, उपेंद्र पात्रो, मंगल पात्रो, जगन्नाथ पात्रो, संदीप पात्रो, राजेश पात्रो, देव पात्रो , सारद तांती, इंद्र पात्रो, जयदेव पात्रो, ओलिंग पात्रो, सुदर्शन पात्रो, मंगरु पात्रो, बनमली पात्रो, रामेश्वर पात्रो , तुलसी पात्रो, संजू पात्रो, सैलाद पात्रो, राजीन पात्रो, रीना पात्रो, दिनेश पात्रो, मुकेश तांती आदि उपस्थित थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










