Seraikela Kharsawan News : पितकी में आरओबी का गार्डर लॉन्च, जून माह से जाम से मिलेगी मुक्ति
Published by : ATUL PATHAK Updated At : 16 Apr 2026 11:29 PM
चांडिल : एनएचआइ और रेल अधिकारियों की मौजूदगी में पूरा हुआ कार्य, ओवरब्रिज के एक हिस्सा पर जून से वाहनों का आवागमन हो सकता है शुरू
चांडिल.
चांडिल-पुरुलिया मुख्य मार्ग स्थित पितकी रेलवे फाटक (जेसी-56) पर रेलवे ओवरब्रिज (आरओबी) का निर्माण अंतिम चरण में है. गुरुवार को विशाल स्टील गार्डर लॉन्चिंग का कार्य सफलतापूर्वक संपन्न किया गया. अब जून के अंत तक ओवरब्रिज के एक हिस्से से वाहनों का परिचालन शुरू होने की उम्मीद जतायी गयी है. गार्डर लॉन्चिंग के दौरान आद्रा रेल मंडल, भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचआइ) और निर्माण कंपनी दिनेश चंद्र आर अग्रवाल इंफ्राकॉन प्राइवेट लिमिटेड (डीआरए) के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे. अधिकारियों ने भरोसा दिलाया कि तय समय सीमा में पुल को तैयार किया जायेगा. जून के अंत तक सड़क मार्ग शुरू होने से क्षेत्र के लोगों को बड़ी राहत मिलेगी.
पितकी रेलवे फाटक पर ट्रेनों की अत्यधिक आवाजाही के कारण चांडिल-पुरुलिया मार्ग पर वाहनों की लंबी कतारें लग जाती हैं. इस भीषण जाम से सबसे अधिक परेशानी एंबुलेंस, स्कूली बच्चों और यात्री बसों को होती है. स्थानीय लोगों का कहना है कि ओवरब्रिज के शुरू होने से न केवल समय की बचत होगी, बल्कि आये दिन होने वाले मानसिक तनाव और यातायात की बाधाओं से भी मुक्ति मिलेगी.
ओवरब्रिज का निर्माण पूरा होने से चांडिल और पुरुलिया के बीच कनेक्टिविटी और अधिक सुगम हो जायेगी. भारी वाहनों के लिए यह मार्ग अधिक सुरक्षित होगा. फाटक बंद रहने के कारण रुकने वाली आर्थिक गतिविधियां भी तेज होंगी. ग्रामीणों और यात्रियों ने इस प्रगति पर खुशी जाहिर करते हुए जल्द से जल्द पुल के पूर्ण संचालन की मांग की है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










