Seraikela Kharsawan News : 48 घंटे के अंदर किसानों को धान बिक्री का करें भुगतान : उपायुक्त

Author Akash
Updated:
विज्ञापन

915 किसानों से अब तक 52,846 क्विंटल धान खरीद

विज्ञापन

सरायकेला.

जिला समाहरणालय में उपायुक्त नितिश कुमार सिंह की अध्यक्षता में खरीफ विपणन मौसम 2025-26 के अंतर्गत जिले में धान अधिप्राप्ति को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित की गयी. बैठक में जिला आपूर्ति पदाधिकारी पुष्कर सिंह मुंडा ने बताया कि जिले में धान खरीद के तहत अब तक 915 किसानों से 52,846.61 क्विंटल धान की खरीद की गयी है. इनमें से 823 किसानों को भुगतान किया जा चुका है. जिले में कुल 7,217 किसान पंजीकृत हैं.

उपायुक्त ने लंबित भुगतान को अविलंब पूरा करने का निर्देश दिया. समीक्षा के दौरान उन्होंने प्रखंडवार एवं लैंपसवार धान अधिप्राप्ति की जानकारी ली और किसानों के पंजीकरण में सुधारात्मक प्रगति लाने तथा सतत निगरानी रखने के निर्देश दिए. बैठक में उपायुक्त ने सभी धान अधिप्राप्ति केंद्रों (लैंपस) पर निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप धान खरीद सुनिश्चित करने, धान का समय पर उठाव करने तथा विक्रय के उपरांत किसानों को 48 घंटे के भीतर भुगतान करने का निर्देश दिया. साथ ही एडवांस सीएमआर के जनरेशन एवं प्राप्ति की प्रक्रिया में तेजी लाने पर जोर दिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Akash

लेखक के बारे में

By Akash

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola