ePaper

Seraikela News : एनआर प्लस टू उच्च विद्यालय में योग ओलिंपियाड का आयोजन

Updated at : 17 May 2025 10:59 PM (IST)
विज्ञापन
Seraikela News :  एनआर प्लस टू उच्च विद्यालय में योग ओलिंपियाड का आयोजन

योग अपनाएं, निरोग जीवन पाएं : डीइओ

विज्ञापन

सरायकेला.

एनआर प्लस टू उच्च विद्यालय सरायकेला में शनिवार को योगा कोच आनंद महतो के नेतृत्व में जिला स्तरीय राष्ट्रीय योग ओलंपियाड का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिला शिक्षा पदाधिकारी कैलाश मिश्रा एवं एडीपीओ सुनीला लकड़ा उपस्थित थीं. कार्यक्रम में जिले के सभी प्रखंडों से आये बच्चों ने हिस्सा लिया. ओलंपियाड का आयोजन कक्षा 6 से 8 एवं कक्षा 9 व 10 के बच्चों के बीच किया गया. ओलंपियाड की निर्णायक मंडली में शामिल शारीरिक शिक्षक मनोज पांडे, संदीप पालीत, अनिल भारद्वाज, फूलचंद यादव, शरद चंद्र यादव, दिव्य रोज जोजो एवं नीतू खुशबू बेग ने विजेता खिलाड़ियों का चयन किया. विजेता बने खिलाड़ियों को मेडल और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया.

योग से मिलती है सफलता की

राह

डीइओ ने कहा कि स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मस्तिष्क का वास होता है. इंसान का स्वस्थ मस्तिष्क उसे कामयाबी की बुलंदियों तक पहुंचाता है. उन्होंने कहा कि इंसान के लिए योग बहुत आवश्यक होता है. यह न सिर्फ शरीर को स्वस्थ रखने में सहायक है, बल्कि बच्चों में एकाग्रता को भी बढ़ाता है. उन्होंने बच्चों से अपने दैनिक जीवन में योग को शामिल करने और अपने परिवेश में भी लोगों को योग से जोड़ने की सलाह दी. एडीपीओ ने कहा कि योग मानव शरीर को निरोग की ओर ले जाता है. हर इंसान को अपने शरीर को स्वस्थ रखने के लिए योग को जीवन में शामिल करना चाहिए.

इन बच्चों को किया गया सम्मानित

कक्षा 6 – 8 (बालक): प्रथम: राहुल सिंह मुंडा एवं रोहित मार्डी, द्वितीय: आशित तांती एवं अरविंद महतो. बालिका वर्ग: प्रथम : मामोनी महतो एवं सविता गोप,द्वितीय : बबीता महतो एवं देवजानी महतो. कक्षा 9 – 10 (बालक): प्रथम :- प्रवीण महतो एवं मेथरा महतो.,द्वितीय : अमन कर एवं किशन सोरेन. बालिका वर्ग: प्रथम : गुंजन गोप एवं भवानी महतो, द्वितीय : पूजा महतो एवं ललिता महतो

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
AKASH

लेखक के बारे में

By AKASH

AKASH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola