सरायकेला में स्कॉर्पियो से एक लाख रुपये बरामद
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 12 May 2024 11:30 PM
स्कॉर्पियो पर सवार दोनों युवकों से पूछताछ की जा रही है. वाहन को जब्त कर लिया गया है.
सरायकेला. सरायकेला थाना के तितिरबिला चौक पर रविवार शाम में वाहन चेकिंग के दौरान स्कॉर्पियो से एक लाख रुपया बरामद किया गया है. एफएसटी टीम में शामिल मजिस्ट्रेट राहुल कुमार एवं अवर निरीक्षक धीरंजन कुमार द्वारा सरायकेला-राजनगर मुख्य सड़क पर वाहनों की जांच की जा रही थी. इसी दौरान स्कॉर्पियो (जेएच 05 डीके-1059) को रोका गया. वाहन की तलाशी ली गयी तो डैशबोर्ड में एक लाख रुपये रखे मिले. एफएसटी टीम ने वाहन का जब्त कर सरायकेला थाना को सौंप दिया है. मामले की जानकारी पुलिस अधीक्षक को दे दी गयी गयी है. स्कॉर्पियो पर सवार भरत लोहार व अनिल विशोई से पूछताछ की जा रही है. थाना प्रभारी हीरा कुमार ने इस मामले में अनभिज्ञता जाहिर की है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










