Seraikela News : एमबीएनएस इंस्टीट्यूट ऑफ एजुकेशन में मना राष्ट्रीय आतंकवाद विरोधी दिवस

Edited by AKASH
Updated:
विज्ञापन

आतंकवाद वैश्विक चुनौती, एकजुट हों

विज्ञापन

चांडिल.

चांडिल प्रखंड के आसनबनी स्थित एमबीएनएस इंस्टीट्यूट ऑफ एजुकेशन में बुधवार को राष्ट्रीय आतंकवाद विरोधी दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में आतंकवाद के सामाजिक, मानसिक (मनोवैज्ञानिक) और वैश्विक प्रभावों पर चर्चा और समाज में इसके प्रति जागरूकता फैलाना था. इस अवसर पर वक्ताओं ने आतंकवाद के कारणों, दुष्परिणाम और इसके खिलाफ एकजुट होकर खड़े होने की जरूरत पर प्रकाश डाला. बताया कि आतंकवाद केवल किसी एक देश या समुदाय की समस्या नहीं है, बल्कि यह एक वैश्विक चुनौती है. इसका मुकाबला सभी को मिलकर करना होगा. वही संस्थान के सहायक प्राध्यापकों ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि युवाओं को आतंकवाद जैसी विघटनकारी शक्तियों से सतर्क रहना चाहिए और शांति, एकता एवं भाइचारे का संदेश फैलाना चाहिए.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
AKASH

लेखक के बारे में

By AKASH

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola